scriptफिर बदलेगा मौसम, IMD ने की अगले दो दिनों में इन इलाकों में बारिश और ओलावृष्टि की भविष्यवाणी | Alert Weather Forecast Meteorological center predicts rain in CG, MP | Patrika News

फिर बदलेगा मौसम, IMD ने की अगले दो दिनों में इन इलाकों में बारिश और ओलावृष्टि की भविष्यवाणी

locationरायपुरPublished: Jan 21, 2022 09:47:59 am

Submitted by:

Ashish Gupta

Weather Forecast: छत्तीसगढ़ में हवाओं की दिशा में परिवर्तन हो गया है। उत्तर छत्तीसगढ़ में उत्तर-पूर्व तथा दक्षिण छत्तीसगढ़ में दक्षिण-पश्चिम से हवाओं का आगमन शुरू हो गया है। इसके कारण प्रदेश में 21 से 23 जनवरी तक न्यूनतम तापमान में 3-4 डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि होने की संभावना है।

Today weather forecast

फिर बदलेगा मौसम, IMD ने की अगले दो दिनों में इन इलाकों में बारिश और ओलावृष्टि की भविष्यवाणी

रायपुर. Weather Forecast: छत्तीसगढ़ में हवाओं की दिशा में परिवर्तन हो गया है। उत्तर छत्तीसगढ़ में उत्तर-पूर्व तथा दक्षिण छत्तीसगढ़ में दक्षिण-पश्चिम से हवाओं का आगमन शुरू हो गया है। इसके कारण प्रदेश में 21 से 23 जनवरी तक न्यूनतम तापमान में 3-4 डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि होने की संभावना है। वहीं 22 जनवरी तक अधिकतम तापमान में 1-2 डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि होने की संभावना है।
इसके बाद प्रदेश में बादल छाएंगे और वर्षा का दौर प्रारंभ होने के कारण अधिकतम तापमान में सार्थक गिरावट होने की संभावना है। मौसम विभाग ने 21 जनवरी को प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई है। इधर, गुरुवार को प्रदेश में मौसम शुष्क रहा। प्रदेश में सबसे कम तापमान बलरामपुर में दर्ज किया गया। राजधानी में रात का तापमान 12.6 डिग्री रहा।

चार संभागों में बारिश की संभावना
मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार 22 जनवरी को शाम या रात्रि में सरगुजा संभाग और उससे लगे बिलासपुर संभाग के जिलों में एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने की संभावना है। साथ ही गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है। 23 जनवरी को सरगुजा और बिलासपुर संभाग में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। एक-दो स्थानों में गरज-चमक के साथ ओलावृष्टि भी हो सकती है।

दुर्ग और रायपुर संभाग के उत्तर में स्थित जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। दुर्ग और रायपुर संभाग के शेष भाग तथा बस्तर संभाग के उत्तरी भाग में एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की वर्षा होने की संभावना है। मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक 24 जनवरी को सरगुजा और बस्तर संभाग तथा इनसे लगे जिलों में हल्की वर्षा हो सकती है।

कहां कितना रहा तापमान
रायपुर – 12.6
बिलासपुर – 10.1
पेंड्रारोड- 7.0
अंबिकापुर – 6.7
जगदलपुर – 11.6
दुर्ग – 10.5
राजनांदगांव – 12.4

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो