scriptआंबेडकर अस्पताल की सफाई कर्मियों ने काम किया बंद | Ambedkar Hospital's sanitation workers stop work | Patrika News

आंबेडकर अस्पताल की सफाई कर्मियों ने काम किया बंद

locationरायपुरPublished: May 23, 2020 01:28:47 am

Submitted by:

VIKAS MISHRA

मास्क, ग्लब्स व टोपी, सेनिटाइजर आदि उपलब्ध नहीं कराने से नाराजगी

आंबेडकर अस्पताल की सफाई कर्मियों ने काम किया बंद

आंबेडकर अस्पताल की सफाई कर्मियों ने काम किया बंद

रायपुर. राजधानी के आंबेडकर अस्पताल की करीब 200 महिला सफाईकर्मियों ने शुक्रवार को काम का बहिष्कार कर धरने पर बैठ गई। सफाईकर्मियों का कहना था कि उन्हें अस्पताल में मास्क, ग्लब्स व टोपी, सेनिटाइजर आदि उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है। जबकि वह सभी वार्डों में सफाई करने के लिए जाती है। कुछ कर्मियों की कोविड-19 अस्पताल में ड्यूटी लगाई गई है, लेकिन उन्हें आइसोलेट करने के लिए कोई व्यवस्था नहीं है। एक महिला सफाईकर्मी ने बताया कि अस्पताल से जब वह अपने घर जाती है तो मोहल्लेवासी उन्हें घूर कर देखते हैं, मानों वह कारोना रोगी है। एक अन्य महिलाकर्मी ने बताया कि उसके घर में उसके सिवाय कोई दूसरा कमाने वाला नहीं है। यदि उसे कुछ हो जाता है तो उसके बच्चे भूखों मर जाएंगे। कर्मचारियों का कहना था कि इसकी शिकायत अस्पताल प्रशासन से कई बार कर चुकी हैं। मजबूर होकर वह धरने पर बैठी हैं। महिलाएं सुबह 8 से लेकर दोपहर 2 बजे तक धरने पर बैठी रही। इधर, अस्पताल अधीक्षक डॉ विनीत जैन का कहना है कि कर्मचारियों को मास्क, ग्लब्स, सेनिटाइजर आदि उलपब्ध कराया गया है। कोविड-19 में ड्यूटी करने वाले कर्मचारियों को आइसोलेट करने की भी व्यवस्था की गई है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो