scriptअमित जोगी की बिगड़ी तबियत, दिल्ली के मेदांता अस्पताल में भर्ती, ट्वीट कर बताया हालचाल | Amit Jogi Medanta hospitalized | Patrika News

अमित जोगी की बिगड़ी तबियत, दिल्ली के मेदांता अस्पताल में भर्ती, ट्वीट कर बताया हालचाल

locationरायपुरPublished: Sep 17, 2017 02:12:25 pm

पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी के बेटे व मरवाही विधायक अमित जोगी की अचानक तबियत बिगड़ जाने से उन्हें दिल्ली के मेंदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Amit Jogi Medanta hospitalize
रायपुर. पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी के बेटे व मरवाही विधायक अमित जोगी की अचानक तबियत बिगड़ जाने से उन्हें दिल्ली के मेंदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक उन्हें फ्लू की शिकायत बताई जा रही है। लेेकिन यह फ्लू प्राथमिक स्टेज पर ही है इसलिए डॉक्टरों का कहना है वे जल्द ही स्वस्थ हो जाएंगे। अमित जोगी ने इसकी जानकारी खुद ही ट्वीटर अकाउंट पर दी है। उन्होंने लिखा है कि मैं मेदांता में स्वास्थ लाभ ले रहा हूँ और बहुत जल्द ही छत्तीसगढ़ वापस लौटूँगा।आपकी शुभकामनाओं के लिए हार्दिक धन्यवाद। 
https://twitter.com/amitjogi/status/909276213876727808
बताते चलें कि दो तीन दिन से अमित जोगी बुखार से परेशान थे उन्हें सीने में दर्द की भी शिकायत थी। जिनका यहीं लोकल स्तर पर इलाज चल रहा था लेकिन जब यहां आराम नहीं मिला तो उन्हें दिल्ली के मेदांता अस्पताल रेफर किया गया है। जहां उनकी हालत में सुधार हो रहा है और वे जल्द ही स्वस्थ होकर छत्तीसगढ़ लौटेंगे। फिलहाल अमित जोगी मेदांता अस्पताल में ही भर्ती हैं जहां डॉक्टर्स ने उन्हें आराम की सलाह दी है। उन्होंने अस्पताल से ही अपने शुभचिंतकों को ट्वीट के जरिए अपने स्वास्थ्य के बारे में जानकारी दी है। 
https://twitter.com/amitjogi/status/909276447444942848
इधर, जोगी कांग्रेस ने कहा है कि अमित जोगी लगातार दौरे पर थे इस कारण आराम न कर पाने और थकान के चलते उनकी तबियत गड़बड़ हुई है। इसलिए इलाज कराने उन्हें दिल्ली के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी स्थिति पहले से बेहतर है। वे जल्द ही स्वास्थ्य होकर छत्तीसगढ़ लौटेंगे। 
दो दिन पहले जोगी की मंत्री चंद्राकर से ट्वीटर पर छिड़ी थी जंग

अमित जोगी भले ही बीमार हों लेकिन में सोशल मीडिया में हमेशा एकि्टव रहते हैं। दो तीन दिन से उनको बुखार की शिकायत हो बावजूद इसके उन्होंने मंत्री चंद्राकर पर ट्वीट कर जमकर हमला बोलाछ इस जंग के बीच दोनों एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाने से भी नहीं चूक रहे हैं। चंद्राकर सोशल मीडिया में 9 कमेंट दिए है, तो इसके जवाब में जोगी ने 8 कमेंट लिखे हैं।
दरअसल, आय से अधिक संपत्ति मामले में मंत्री चंद्राकर के खिलाफ ईडी की जांच शुरू हो गई है। इस पर मरवाही विधायक जोगी ने आरोप लगाते हुए सोशल मीडिया पर लिखा कि स्वास्थ्य मंत्री चंद्राकर भ्रष्टाचर के दोषी है और छत्तीसगढ़ एेसे मंत्री होने की सजा भुगत रहा है। इस पर मंत्री चंद्राकर ने भी सोशल मीडिया पर जोगी पर पलटवार करते हुए लिखा है कि मैं अपने देश की संस्कृति से बहुत प्रेम करता हूं। मेरी सात पीढिय़ों तुच्छ स्वार्थ हेतु कभी धर्मांतरण नहीं किया। चंद्राकर ने सोशल मीडिया में जोगी पर निशाना साधते हुए यह भी लिखा है कि मुझे ईडी से कोई आधिकारिक नोटिस नहीं मिला है। जोगी ने भी मंत्री के हर कमेट का जवाब दिया है। उन्होंने लिखा है कि महिलाओं के अपमान को अपना सम्मान समझने वाले मंत्री की मानसिक दशा और स्वास्थ्य विभाग की दशा दोनों ही असंतुलित है। उन्होंने यह भी लिखा है कि मैं कुर्मी, मैं साहू, मैं आदिवासी, मैं सतनामी और मैं ब्राहम्ण। मुझमें बसा है छत्तीसगढ़वाद का कण-कण।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो