आवारा मवेशी फसलों को पहुंचा रहे नुकसान, किसान परेशान
किसानों को अब तक केवल फसल को उगाने में मेहनत करनी पड़ती थी, मगर अब उन्हें बोई हुई फसल को बचाने में पहले से ज्यादा मेहनत करनी पड़ रही है। क्योंकि, आवारा पशुओं फसलों को भारी नुकसान पहुंच रहे हैं।
रायपुर
Published: July 28, 2022 04:46:40 pm
कोरदा (लवन)। देश का अन्नदाता कहे जाना वाला किसान आज अनाज को मोहताज हो रहा है। ऐसा नहीं है कि वह खेतों में मेहनत नहीं कर रहा या उसने खेती कर अनाज उगाना बंद कर दिया है। बल्कि, वह आज भी पहले जैसी मेहनत कर रहा है। मगर उसकी इस मेहनत पर आवारा पशु पानी फेर रहे हैं। किसानों को अब तक केवल फसल को उगाने में मेहनत करनी पड़ती थी, मगर अब उन्हें बोई हुई फसल को बचाने में पहले से ज्यादा मेहनत करनी पड़ रही है। क्योंकि, आवारा पशुओं फसलों को भारी नुकसान पहुंच रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि लवन नगर व आसपास गांवों में इन दिनों आवारा मवेशी फसलों को भारी नुकसान पहुंचा रहे हैं, जिससे किसानों में रोष व्याप्त है। ये जानवर झुंड में बड़ी संख्या में खेतों में जाकर फसल को रौंदकर नुकसान पहुंचा रहे हंै। किसान लाठी लेकर मवेशियों को दूर तक खदेड़ते हैं, लेकिन वे फिर खेतों में पहुंच जाते हैं।
राज्य सरकार की महत्वकांक्षी योजना नरवा, गरवा, घुरवा, बाड़ी योजना के तहत गांव-गांव में गोठान निर्माण कराया गया है। लेकिन, इन गोठानों से क्षेत्र के किसानों को कोई लाभ नहीं मिल रहा है। फसलों को मवेशियों से बचाने के लिए किसान समूह बनाकर गांव, सडक़, खेतों में पहरा दे रहे हैं। मवेशियों को खेतों में जाने से रोकते हैं। वहीं, जनप्रतिनिधियों और पंचायत प्रतिनिधियों में रोका-छेका अभियान को लेकर उत्साह की कमी देखी जा रही है। राज्य सरकार के द्वारा नगर व गांवों में गोठान का निर्माण कराया गया, लेकिन मवेशी गोठान में कम सडक़ों व खेतों में ज्यादा नजर आते हैं। सडक़ पर बैठे मवेशियों के कारण दुर्घटनाएं होने की आशंका बनी रहती है। सडक़ हादसे में रोजाना एक-दो मवेशी की मौत हो रही है।

आवारा मवेशी फसलों को पहुंचा रहे नुकसान, किसान परेशान
पत्रिका डेली न्यूज़लेटर
अपने इनबॉक्स में दिन की सबसे महत्वपूर्ण समाचार / पोस्ट प्राप्त करें
अगली खबर
