रायपुर

पबजी खेलने से मना करने पर नाराज युवक मोबाइल टावर में चढ़ गया, तीन घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने उतारा

मानसिंह (19) अक्सर अपने मोबाइल में पबजी खेलते रहता था। शुक्रवार को करीब ५ बजे भी वह खेल रहा था। यह देखकर उसकी मां ने पबजी खेलने से उसे मना किया। इससे नाराज होकर युवक मैटल पार्क के पास स्थित 60 फीट से ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गया।

रायपुरJan 01, 2021 / 11:14 pm

Karunakant Chaubey

पबजी खेलने से मना करने पर नाराज युवक मोबाइल टावर में चढ़ गया, तीन घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने उतारा

रायपुर. उरला इलाके में एक युवक को पबजी खेलने से रोका गया, तो वह नाराज होकर मोबाइल टावर में चढ़ गया। इससे आसपास हड़कंप मच गया। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने उसे सकुशल टावर से नीचे उतारा। बताया जाता है कि युवक नशा भी करता था।

पुलिस के मुताबिक मानसिंह (19) अक्सर अपने मोबाइल में पबजी खेलते रहता था। शुक्रवार को करीब ५ बजे भी वह खेल रहा था। यह देखकर उसकी मां ने पबजी खेलने से उसे मना किया। इससे नाराज होकर युवक मैटल पार्क के पास स्थित 60 फीट से ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गया।

इसकी जानकारी आसपास के लोगों को हुई। इसके बाद पुलिस और फायर बिग्रेड की टीम मौके पर पहुंची। युवक को नीचे उतरने के लिए कहा गया, लेकिन उस तक आवाज ही नहीं पहुंच रही थी। इसके बाद लाउड स्पीकर लाकर उसे नीचे उतरने कहा गया।

करीब ढाई घंटे तक युवक ना नुकूर करते रहा। इसके बाद पुलिस जवान टावर में चढ़ गए और उसे सकुशल नीचे उतारा। इसके बाद उसे उसके परिजनों के हवाले कर दिया गया। चर्चा है कि युवक नशे में धुत होकर टावर में चढ़ गया था। हालांकि पुलिस ने इससे इनकार किया है।

युवक के मोहल्ले वालों के मुताबिक वह पबजी खेलता था। इससे उसे मना किया गया। इस कारण नाराज होकर वह टावर में चढ़ गया। उसे पुलिस ने सकुशल नीचे उतार लिया है।

-अमित तिवारी टीआई, उरला, रायपुर

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.