scriptसीमावर्ती क्षेत्रों के नाकों में हथियारबंद जवान तैनात | Armed soldiers deployed in border areas | Patrika News

सीमावर्ती क्षेत्रों के नाकों में हथियारबंद जवान तैनात

locationरायपुरPublished: Nov 30, 2019 05:43:30 pm

Submitted by:

dharmendra ghidode

देवभोग. ओडिशा का धान छत्तीसगढ़ में कोचिएं न खपा सके इसके लिए प्रशासन ने हर स्तर पर चाक-चौबंद व्यवस्था कर मुस्तैदी शुरू कर दिया है।

सीमावर्ती क्षेत्रों के नाकों में हथियारबंद जवान तैनात

सीमावर्ती क्षेत्रों के नाकों में हथियारबंद जवान तैनात

देवभोग . ओडिशा का धान छत्तीसगढ़ में कोचिएं न खपा सके इसके लिए प्रशासन ने हर स्तर पर चाक-चौबंद व्यवस्था कर मुस्तैदी शुरू कर दिया है। पिछले दिनों थाने का एक स्टाफ, ग्राम कोटवार व सचिव की ड्यूटी सीमावर्ती नाकों में लगाई गई थी। धान खरीदी शुरू होने में एक दिन शेष है। ऐसी स्थिति में अब हथियारबंद जवानों को तैनात कर प्रशासन ने अपना रूख साफ कर दिया है कि किसी भी स्थिति में तस्कर ओडिशा का एक भी दाना धान छत्तीसगढ़ में नहीं खपा पाएंगे। वहीं सभी सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा की दृष्टि से चाक-चौबंद व्यवस्था हो गई है। ये जवान अलग-अलग शिफ्ट में दिन-रात ड्टूटी कर रहे हैं।
गत वर्ष बोगस रकबे में बहुत ज्यादा ओडिशा का धान खपाने में बिचौलिए सफल हो गए थे। ऐसे में इस बार शासन का महत्वपूर्ण अभियान गिरदावरी में हुए सुक्ष्म जांच से ऐसे बोगस रकबे पर कार्रवाई करते हुए सिर्फ धान उत्पादन वाले क्षेत्र को ही प्रशासन ने शामिल किया है। वहीं गिरदावरी में हुए जांच के बाद तस्करों के हौसले पस्त हो गए थे। लेकिन तस्कर इसके बाद भी कुछ हद तक धान खपाने की तैयारी में थे। लेकिन हथियारबंद जवानों की तैनाती के बाद उनके हौसले पूरी तरह से पस्त हो गए हैं।


हर नाके में ३ जवानों की रहेगी तैनाती
थाना प्रभारी सत्येन्द्र सिंह श्याम ने बताया कि देवभोग ब्लाक चारों तरफ से ओडिशा से घिरा हुआ है। ऐसे में ओडि़शा के सीमावर्ती क्षेत्रों में नाकेबंदी करते हुए तीन जवानों की ड्यूटी संबंधित नाकों में लगाई गई है। जवानों के साथ ही ग्राम कोटवार, संबंधित पंचायत के सचिव की तैनाती भी वहां की गई है।


सभी सीमावर्ती क्षेत्रों में लगाए गए नाकों में किसी तरह की अप्रिय घटना की स्थिति न बने इसके मद्देनजर सुरक्षा को ध्यान में रखकर जवानों की ड्यूटी सीमावर्ती क्षेत्र के नाकों में लगाई गई है। ये जवान सुरक्षा के लिहाज से दिन- रात वहां तैनात रहेंगे।
सुखनंदन राठौर,एडिशनल एसपी, गरियाबंद

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो