रायपुर

जेटली ने कांग्रेस पर लगाया चुनाव में माओवादियों से गठजोड़ का आरोप, भूपेश ने दिलाई झीरम की याद

केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस की माओवादियों से सांठगांठ के आरोप लगाए हैं।

रायपुरFeb 11, 2019 / 08:04 pm

Ashish Gupta

Arun Jaitley allegations on Cong coalition with Maoists in CG Polls

रायपुर. केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस की माओवादियों से सांठगांठ के आरोप लगाए हैं। जेटली ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से लिखा कि बीते छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनावों में कांग्रेस ने माओवादियों से गठबंधन किया।
 

https://twitter.com/arunjaitley/status/1094510537990377472?ref_src=twsrc%5Etfw
राहुल गांधी जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में टुकड़े-टुकड़े गैंग से कंधे से कंधा मिलाकर खड़े थे। वहीं शहरी माओवादियों को बचाने के लिए कांग्रेस अदालत में फ्रंटफुट पर खड़ी है। इस ट्वीट ने कांंग्रेस के जख्मों को कुरेद दिया है।
सोमवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एक के बाद एक ट्वीट कर केंद्रीय मंत्री को जवाब दिया। भूपेश बघेल ने लिखा ब्लॉग मंत्री जेटली जी! झीरम का नाम तो सुना ही होगा। 2013 में विधानसभा चुनाव से पहले माओवादियों के सहयोग से हुई सुपारी कीलिंग क्या भूल गए आप। हमारे सभी नेताओं का नाम पूछ-पूछकर माओवादियों ने मारा था। महेंद्र भैया, नंदू भैया, विद्या भैया सहित 31 कांग्रेस नेता शहीद हुए थे।
https://twitter.com/arunjaitley?ref_src=twsrc%5Etfw
भूपेश ने बेहद तीखे शब्दों में कहा, इसके बाद भी आप हमपर माओवादियों के साथ गठजोड़ का निहायत ही बेहुदा, बेतुका और बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने लिखा कि कांग्रेस का गठबंधन किसानों, आदिवासियों, महिलाओं और युवाओं के साथ है। छत्तीसगढ़ की महान जनता और लोकतंत्र का अपमान न करें, साहब! बाकी गेट वेल सून।

विवाद में भाजपा-कांग्रेस भी कूदे
ट्विटर पर छिड़ी इस जंग में प्रदेश भाजपा और कांग्रेस इकाइयां भी कूद पड़ी हैं। छत्तीसगढ़ भाजपा ने ट्विटर पर लिखा कि कांग्रेस का हाथ माओवादियों, देशद्रोहियों के साथ। तभी तो अर्बन माओवादियों के साथ कांग्रेसी नेताओं के संबंध उजागर होते हैं। जवानों पर गोलिया दागने वाले माओवादी उन्हें क्रांतिकारी नजर आते हैं। उन्हें शर्म भी नहीं आती जो सच छुपाने के लिए झीरम के मृतकोंं पर राजनीति करते हैं। वहीं कांग्रेस संचार विभाग ने कहा है कि यह आरोप भाजपा की झूठ, फरेब और धोखे की राजनीति का सबूत है। कांग्रेस ने इसे जनता को गुमराह करने की कोशिश बताया है।

Home / Raipur / जेटली ने कांग्रेस पर लगाया चुनाव में माओवादियों से गठजोड़ का आरोप, भूपेश ने दिलाई झीरम की याद

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.