scriptअरुण जेटली नहीं रहे, भूपेश, रमन, टीएस सिंहदेव समेत इन नेताओं ने जताया दुख | Arun Jaitley passes away Live updates Congress BJP react Jaitley death | Patrika News

अरुण जेटली नहीं रहे, भूपेश, रमन, टीएस सिंहदेव समेत इन नेताओं ने जताया दुख

locationरायपुरPublished: Aug 24, 2019 02:20:55 pm

Submitted by:

Ashish Gupta

Arun Jaitley passes away Live updates: पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता अरुण जेटली का लंबी बीमारी के बाद शनिवार को एम्स में निधन हो गया।

अरुण जेटली नहीं रहे, भूपेश, रमन, टीएस सिंहदेव समेत इन नेताओं ने जताया दुख

Arun Jaitley passes away Live updates Congress BJP react Jaitley death

रायपुर. Arun Jaitley passes away Live updates: पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता अरुण जेटली का लंबी बीमारी के बाद शनिवार को एम्स में निधन हो गया। जेटली का गुरुवार को डायलिसिस हुआ था। वह 66 वर्ष के थे।
अरुण जेटली के निधन (Arun Jaitley death) पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, भाजपा की राष्ट्रीय महासचिव सरोज पांडेय, विधायक बृजमोहन अग्रवाल, पूर्व विधायक राजेश मूणत समेत वरिष्ठ नेताओं और अन्य राजनीतिक दलों के नेताओं ने भी शोक प्रकट किया।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली के असामयिक निधन पर शोक प्रकट किया है। मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा है कि यह भारतीय राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति है। अरुण जेटली कुशल वकील के साथ अपने सुदीर्घ राजनीतिक जीवन में अनेक पदों पर सफलतापूर्वक कार्य करते हुए देश की सेवा की है। सभी दलों के लोगों के साथ उनके आत्मीय रिश्ते थे। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे तथा उनके परिवार को यह गहन दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करे।
पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने अपने शोक संदेश में कहा, पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली जी के निधन समाचार से हृदय को गहरा दु:ख पहुँचा है। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान एवं शोक-संतप्त परिजनों को इस दु:ख की घड़ी में धैर्य व संबल प्रदान करें।
अरुण जेटली के निधन पर सरोज पांडेय ने शोक जताया और कहा, भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व वित्त मंत्री अरूण जेटली जी के निधन से स्तब्ध हूँ, आज देश ने एक आदर्श नेता खो दिया, उनकी रिक्तता पूर्ति असम्भव है। ईश्वर पुण्य आत्मा को अपने चरणो में स्थान दे।ॐ शान्ति शान्ति
विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने अरुण लेटली के निधन पर शोक प्रकट किया और कहा, भाजपा के हमारे वरिष्ठ नेता पूर्व वित्त मंत्री श्रध्येय अरुण जेटली के निधन की खबर हृदय विदारक है। सुप्रीम कोर्ट के एक सफल वकील, एक जनप्रिय राजनेता व बेहतर संगठनकर्ता के रूप में वे सदा याद किए जाएंगे। ईश्वर से प्रार्थना है कि उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें। ॐशांति…
पूर्व विधायक राजेश मूणत ने शोक जताते हुए कहा, सहज विश्वास नहीं हो रहा कि अरुण जेटलीजी अब हमारे बीच नहीं रहे! कानून और वित्तीय मामलों में उनका अध्ययन काफी गहरा था। ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दे और परिवार को ये अपार दु:ख सहने की शक्ति प्रदान करे!
इसके अलावा प्रदेश सरकार में मंत्री टीएस सिंहदेव ने जेटली के निधन पर शोक प्रकट किया।Arun Jaitley passes away Live updates

ट्रेंडिंग वीडियो