तीन माह से कोई अपडेट नहीं
नगर निगम रायपुर डाट एनआईसी डाट इन वेबसाइट में नगर निगम रायपुर (Raipur) ने कोई अपडेट ही नहीं किया है। वेबसाइट के सबसे नीचे दिए गए अन्य लिंक में मोर रायपुर का भी लिंक है। इसे क्लिक करने पर चाइनीज भाषा की अश्लील वेसाइट खुल रही थी। बाकी लिंक जो नगर निगम रायपुर ने तीन माह पहले अपडेट किया है, वही खुल रहा है।ठीकरा स्मार्ट सिटी वालों पर
आईटी सेल के अधिकारियों ने मोर रायपुर के लिंक को क्लिक करने पर अश्लील वेबसाइट खुलने पर इसका ठीकरा स्मार्ट सिटी (Smart City) वालों पर फोड़ा। आईटी सेल के अधिकारी ने बताया कि पहले स्मार्ट सिटी वालों ने चाइना से एक साफ्टवेयर डेवलप कराया था।