18 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रायपुर
असम के प्रत्याशियों को लेकर छत्तीसगढ़ में क्यों हो रही सियासत, देखिए ये Video
Play video

असम के प्रत्याशियों को लेकर छत्तीसगढ़ में क्यों हो रही सियासत, देखिए ये Video

असम के प्रत्याशियों को चित्रकोट के रेस्ट हाउस में रखने का वीडियो बुधवार को पूर्व मंत्री केदार कश्यप (Kedar Kashyap) ने अपने फेसबुक अकाउंट से वायरल किया।
Google source verification

रायपुर. Assam के प्रत्याशियों को चित्रकोट के रेस्ट हाउस में रखने का वीडियो बुधवार को पूर्व मंत्री केदार कश्यप ने अपने फेसबुक अकाउंट से वायरल किया। इसके बाद उन्होंने गुरुवार को एक ओर वीडियो वायरल किया जिसमें कहा कि प्रत्याशियों को पूरे लाव-लश्कर के साथ रायपुर की ओर रवाना किया जा रहा है। दोनों ही वीडियो वायरल होने के बाद से प्रदेश की राजनीति तेज हो गई है। इस पूरे मामले में कांग्रेस बचाव की मुद्रा में है और कह रही है कि वीडियो की सत्यता जांचे बिना इसे वायरल किया गया है।

वहीं पूर्व मंत्री केदार कश्यप ने गुरुवार शाम एक बयान जारी करते हुए कहा कि प्रदेश की Congress Government को छत्तीसगढ़ के लोगों से ज्यादा बोडो प्रत्याशियों की चिंता है। उन्होंने कहा कि वीडियो में साफ दिख रहा है कि चित्रकोट रेस्ट हाउस में सरकार ने मांस, मदिरा की व्यवस्था में सारे संसाधन झोंक दिए है। इस बात की पुष्टि अधिकारियों ने भी की है।

यह भी पढ़ें: कोरोना से इतनी बढ़ गई मौतें कि शवों को श्मशान ले जाने कम पड़ गई एम्बुलेंस, करना पड़ा ट्रकों का इस्तेमाल

बेरोकटोक घूम रहा है काफिला
पूर्व मंत्री केदार कश्यप ने बताया कि अब सरकार की पूरी सुरक्षा व्यवस्था के साथ असम के प्रत्याशियों का काफिला बस्तर से रायपुर की ओर रवाना होता दिखा है। जहां आम नागरिकों को अभी एक जिले से दूसरे जिले में जाने के लिये जिला प्रशासन से अनुमति लेनी पड़ती है वहां ये काफिला बेरोकटोक भ्रमण कर रहा है।

स्टाफ ने बनाया वीडियो
बताया जाता है कि रेस्ट हाउस से जुड़े किसी स्टाफ ने यह वीडियो बनाकर भाजपा नेताओं तक पहुंचाया है। वीडियो उस समय का है, जब प्रत्याशी भोजन कर रहे थे। इस बात से यह आशंका जताई जा रही है कि उस समय किसी खाना देने वाले ने ही वीडियो बनाया है।

यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में कोरोना आउट ऑफ कंट्रोल, 13 दिन में 122807 संक्रमित, एक हजार से ज्यादा मौत