रायपुर

खरसिया से भाजपा उम्मीदवार पूर्व IAS ओपी चौधरी पीछे, कांग्रेस के उमेश ने बनाई बढ़त

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण के रुझानों में खरसिया विधानसभा सीट से भाजपा के उम्मीदवार ओपी चौधरी, कांग्रेस के उमेश पटेल से पीछे चल रहे हैं।

रायपुरDec 11, 2018 / 12:02 pm

Ashish Gupta

kharsia

रायपुर. छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण के रुझानों में खरसिया विधानसभा सीट से भाजपा के उम्मीदवार ओपी चौधरी, कांग्रेस के उमेश पटेल से पीछे चल रहे हैं। उमेश पटेल पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष स्वर्गीय नंदकुमार पटेल के बेटे हैं। 2013 के विधानसभा चुनाव में खरसिया विधानसभा सीट से उमेश पटेल जीत थे। आईएएस की नौकरी छोड़ ओपी चौधरी भारतीय जनता पार्टी से विधानसभा चुनाव में किस्मत आजमा रहे हैं।
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले की खरसिया विधानसभा सीट कांग्रेस का मजबूत गढ़ माना जाता है। कांग्रेस के कद्दावर नेता नंद कुमार पटेल यहां से 22 साल तक लगातार विधायक रहे और अब उनके बेटे उमेश पटेल क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।
खरसिया विधानसभा क्षेत्र में दूसरे चरण का मतदान 20 नवंबर 2018 को हुआ था। खरसिया विधानसभा क्षेत्र में कुल 203561 मतदाता हैं। खरसिया विधानसभा क्षेत्र में 2013 के चुनाव में कांग्रेस के उमेश पटेल ने भाजपा के डॉ जवाहर लाल नायक को भारी मतों से हराया था और 2008 और 2003 के चुनाव में कांग्रेस के नंद कुमार पटेल ने भाजपा के लक्ष्मी देवी पटेल को हराया था।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.