1. मोर का पंख – घर में मोर का पंख रखना बहुत ही शुभ माना जाता है, इसका संबंध हिंदुओं में कई देवी-देवताओं से माना गया है। मोर पंख को मुख्यत: घर में पूजा की जगह पर और बच्चों के पढ़ाई की जगह पर रखना चाहिए। इसके अलावा मोर के पंख को अपने काम करने की जगह पर रखना चाहिए। इससे घर में और काम में साकारात्मकता का वास होता है।
2. कमल का फूल – घर में रोज पूजा करते समय बाकी फूलों के साथ कमल के फूल का भी प्रयोग करना चाहिए। घर में कमल का फूल रखने से हमेशा खुशी और शांति का माहौल होता है। काम के स्थान पर कमल का फूल रखने से काम में कामयाबी मिलती है।
3. मां सरस्वती की तस्वीर या मूर्ति – मां सरस्वती को ज्ञान और विद्या की देवी माना जाता है। इसलिए पढ़ाई या काम के स्थान पर मां सरस्वती की मूर्ति या तस्वीर रखना बहुत ही शुभ माना जाता है। मां सरस्वती की मूर्ति घर में आने से बच्चों की पढ़ाई और काम में सफलता मिलती है।
4. हंस की तस्वीर, शो पीस – हंस मां सरस्वती का वाहन माना जाता है। इसलिए हंस की तस्वीर या शो पीस घर में रखना शुभ माना जाता है। पर हंस की तस्वीर या शो पीस घर में लगाते समय इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि वह ऐसी जगह में रखी हो जिससे घरवालों की नजर उसपर पड़ती रहे।
5. वीणा – वीणा मां सरस्वती के सबसे प्रिय वस्तुओं में से एक है। इसलिए इसे घर में रखने से मां सरस्वती का आर्शीवाद बना रहता है। वीणा घर में रखने से घर में समृद्धि आती है।
Astrology Tips की खबर यहां बस एक क्लिक में
Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter और Instagram पर ..