script

बीच रस्ते स्कूली छात्र से रेप की कोशिश, विरोध करने पर चाकू मारकर फरार हुआ बदमाश

locationरायपुरPublished: Mar 03, 2022 06:31:04 pm

Submitted by:

CG Desk

11वीं की छात्रा मंगलवार की रात करीब 8.30 बजे बंजारीधाम से दोपहिया से अपने घर लौट रही थी। गोंदवारा अंडरब्रिज के पास के पास गुढिय़ारी इलाके के हिस्ट्रीशीटर हबीब खान ने उसे रोक लिया और दुष्कर्म करने की नियत से उसका हाथ-बांह पकडऩे लगा।

girl.jpg

रायपुर। बीच राह रोककर 11वीं की छात्रा से एक युवक ने दुष्कर्म की कोशिश की। इसका विरोध करने पर हिस्ट्रीशीटर ने चाकू से हमला कर दिया। इससे छात्रा के हाथ में चोट आई। छात्रा की चीखपुखार सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा होने लगे, तो हिस्ट्रीशीटर मौके से भाग निकला। घटना की शिकायत पर गुढिय़ारी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज किया है, लेकिन आरोपी अब तक पकड़ में नहीं आया है। इससे पीडि़त छात्रा दहशत में है।

पुलिस के मुताबिक जनता नगर निवासी 11वीं की छात्रा मंगलवार की रात करीब 8.30 बजे बंजारीधाम से दोपहिया से अपने घर लौट रही थी। गोंदवारा अंडरब्रिज के पास के पास गुढिय़ारी इलाके के हिस्ट्रीशीटर हबीब खान ने उसे रोक लिया और दुष्कर्म करने की नियत से उसका हाथ-बांह पकडऩे लगा। छात्रा ने इसका विरोध, तो हिस्ट्रीशीटर ने चाकू निकाल लिया और उस पर वार करने लगा। वार से बचने छात्रा ने हाथ आगे किया, तो उनका हाथ कट गया। फिर आरोपी ने दूसरा वार किया, तो छात्रा की कोहनी में चोट आई। इससे घबराकर छात्रा ने शोर मचाना शुरू कर दिया। छात्रा की चीखपुकार सुनकर आसपास से गुजरने वाले इकट्ठा होने लगे। यह देखकर हिस्ट्रीशीटर मौके से भाग निकला। घायल छात्रा किसी तरह घर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजन थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ शिकायत की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज कर लिया है।

अब गिरफ्तारी नहीं, सटोरियों से है संपर्क
आरोपी गुढिय़ारी इलाके का आदतन बदमाश है। उसके कई अपराधिक रिकार्ड है। साथ ही उसका कुछ बड़े सटोरियों से संबंध हैं। चर्चा है कि इसी के चलते आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। मामले की एफआईआर होने के दो दिन बाद भी गुढिय़ारी पुलिस आरोपी को पकड़ नहीं पाई है। पुलिस का दावा है कि उसकी तलाश की जा रही है।

ट्रेंडिंग वीडियो