scriptमशीन की खराबी दूर होने के बाद भी कंपनियों ने रद्द की पांच फ्लाइट, यात्रियों का फूटा गुस्सा | Aviation company canceled flight even after the system repaired | Patrika News
रायपुर

मशीन की खराबी दूर होने के बाद भी कंपनियों ने रद्द की पांच फ्लाइट, यात्रियों का फूटा गुस्सा

डॉप्लर वेरी हाई फ्रिक्वेंसी एयर सिस्टम (डीवीओआर) में खराबी 24 घंटे की मशक्कत के बाद शनिवार को ठीक कर ली गई

रायपुरSep 02, 2018 / 11:21 am

Deepak Sahu

mana airport

मशीन की खराबी दूर होने के बाद भी कंपनियों ने रद्द की पांच फ्लाइट, यात्रियों का फूटा गुस्सा

रायपुर. स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट माना में आकाशीय बिजली गिरने से क्षतिग्रस्त डॉप्लर वेरी हाई फ्रिक्वेंसी एयर सिस्टम (डीवीओआर) में खराबी 24 घंटे की मशक्कत के बाद शनिवार को ठीक कर ली गई। इसके लिए दिल्ली के इंजीनियरों से मदद ली गई, लेकिन माना एयरपोर्ट में रात तक दूसरे दिन भी यात्रियों की अफरा-तफरी मची रही।

शनिवार शाम 7 बजे के बाद 5 फ्लाइट रद्द कर दी गई, क्योंकि विमानन कंपनियों ने फ्लाइट को रविवार के लिए री-शेड्यूल कर दिया था और यात्री वापस होटल जा चुके थे। पहले दिन छूटे हुए यात्रियों को गंतव्य तक भेजने के लिए विमानन कंपनियों ने फुर्ती नहीं दिखाई। दिल्ली वाले यात्रियों को मुंबई तक, मुंबई जाने वाले यात्रियों को दिल्ली तक का भेजा गया, वहां से यात्रियों को दूसरी फ्लाइट पकडऩी पड़ी। यह उठापटक रात तक चलती रही।

डीजीसीए ने मांगी रिपोर्ट : डीवीओआर सिस्टम पर आकाशीय बिजली गिरने के बाद डीजीसीए ने पूरे मामले की रिपोर्ट मांगी है, वहीं एयरपोर्ट प्रबंधन की ओर से अब तक की जानकारी भेज दी गई है। हालांकि इस संबंध में स्थानीय स्तर पर जांच रिपोर्ट भी सौंपी जाएगी।

स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट माना के निदेशक राकेश आर. सहाय ने बताया कि डीवीओआर सिस्टम में तकनीकी खराबी दूर कर ली गई है। शनिवार को शाम ६.४५ बजे इंजीनियरों की मदद से उपकरण दुरूस्त किया गया। उड़ान रद्द होने की वजह से यात्रियों को जो परेशानी हुई, इसके लिए प्रबंधन ने खेद प्रकट किया है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो