scriptMP के पूर्व CM बाबूलाल गौर के निधन पर भूपेश, रमन समेत इन नेताओं ने जताया शोक | Babulal Gaur death latest Chhattisgarh CM condole death Babulal Gaur | Patrika News

MP के पूर्व CM बाबूलाल गौर के निधन पर भूपेश, रमन समेत इन नेताओं ने जताया शोक

locationरायपुरPublished: Aug 21, 2019 01:59:34 pm

Submitted by:

Ashish Gupta

Babulal Gaur death: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) ने मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता बाबूलाल गौर के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है।

babulal gaur

Babulal Gaur death

रायपुर. Babulal Gaur Death: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) ने मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता बाबूलाल गौर के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है। सीएम भूपेश ने ट्वीट कर अपने शोक संदेश में कहा, मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री बाबूलाल गौर जी के निधन का समाचार दु:खद है। मैं ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता हूँ साथ ही शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट करता हूँ। ॐ शांति:
पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह (Raman Singh) ने भी बाबूलाल गौर के निधन पर शोक जताया। उन्होंने ट्वीट कर शोक संदेश में कहा, भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ सदस्य व मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री बाबूलाल गौर जी के देहांत से हृदय को गहरा दु:ख पहुँचा है। संगठन को सशक्त करने में उनका योगदान अतुलनीय रहा है, मैं ईश्वर से उनकी आत्मा को शांति एवं शोकाकुल परिजनों को धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना करता हूँ।
इसके अलावा छत्तीसगढ़ सरकार के मंत्री रविन्द्र चौबे समेत भाजपा व अन्य राजनीतिक दलों के नेताओं ने भी शोक प्रकट किया। मंत्री रविन्द्र चौबे ने मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि मेरा सौभाग्य है कि मध्यप्रदेश विधानसभा में 4 कार्यकाल उनके साथ बैठने मौका मिला था। जब हम सरकार में थे तब वह एक विधानसभा में एक मुखर विधायक थे। जब हम प्रतिपक्ष में थे तब एमपी सरकार में एक मंत्री के रूप में गौर को हमने देखा है।
बतादें कि मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता बाबूलाल गौर (89) का बुधवार सुबह लंबी बीमारी के चलते भोपाल में निधन हो गया। वे काफी समय से बीमार चल रहे थे। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के मीडिया प्रभारी लोकेंद्र पाराशर ने बताया कि गौर लंबे समय से बीमार चल रहे थे और एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। उन्हें सांस लेने में तकलीफ थी। बुधवार सुबह उनका निधन हो गया।Babulal Gaur Death
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो