रायपुर

ओडिशा से 30 किलो गांजा ला रहे 4 अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

बाराती गाड़ी की आड़ में कर रहे थे गांजा तस्करी

रायपुरJan 25, 2022 / 04:46 pm

Gulal Verma

ओडिशा से 30 किलो गांजा ला रहे 4 अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

गरियाबंद। बाराती गाड़ी की आड़ में ओडिशा से 30 किलो गांजा ला रहे अंतरराज्जीय गांजा तस्कर गिरोह के 4 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अंतरराज्यीय गांजा तस्करों द्वारा हर बार की तरह इस बार भी गांजा पार करने के लिए नई तरकीब इस्तेमाल की गई थी। इस बार चार आरोपियों में से तीन आरोपी महज 26 वर्ष की उम्र के हैं। जिसमें से एक लडक़ी 22 वर्ष की है। इनके द्वारा गाड़ी में शादी का स्टीकर लगाकर गांजा पार करने की कोशिश की जा रही थी। मगर, गरियाबंद पुलिस व स्पेशल टीम की चाक-चौबंद निगरानी के चलते आरोपी सरहद पार करने के पूर्व भी पुलिस के हत्थे चढ़ गए।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को दो युवक व दो युवती बोलेरो वाहन क्रमांक ओआर 08 ई 2262 में ओडिशा से रायपुर जा रहे थे। ओडिशा पासिंग गाड़ी पर शादी का स्टिकर हुआ था। गांजा तस्करी करने की सूचना पर पुलिस की टीम ने वाहन को रोककर सवारों से पूछताछ की। उन्होंने कालाहाण्डी (ओडिशा) से 30 किलोग्राम गांजा (कीमत 3 लाख रुपए) खरीदकर लाना बताया। पुलिस ने आरोपियों के पास से 30 किलो गांजा, बोलेरो वाहन व 4 मोबाइल को जब्त किया है। आरोपियों के नाम सहदेव गिरी पिता प्रकाश गिरी (23) गोलपहाड़ी मेंहदीपाला सैयद पहाड़ीे के नीचे थाना घाटीगांव जिला ग्वालियर (मप्र), सुभाष चन्द्र नायक पिता जयानंद नायक (46) हुरियागढ़ थाना जुनागढ़, कालाहाण्डी, आरबी सोनी पिता दुर्गा सोनी(26) रिसगांव थाना राजाखडिय़ार जिला नुवापाड़ा हाल परदेशी पारा बस स्टैण्ड के सामने भवानी पटना जिला कालाहाण्डी व रूबी सोनी उर्फ मन्नु शर्मा पिता गुलाब सोनी (22) परदेशी पारा बस स्टैण्ड के सामने भवानीपटना है।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.