script

डेढ़ माह से बंद है बरोंडा उप स्वास्थ्य केंद्र

locationरायपुरPublished: Jun 18, 2021 07:41:13 pm

Submitted by:

dharmendra ghidode

ग्रामीणों को इलाज में हो रही असुविधा

डेढ़ माह से बंद है बरोंडा उप स्वास्थ्य केंद्र

डेढ़ माह से बंद है बरोंडा उप स्वास्थ्य केंद्र

राजिम. शहर से करीब छह किलोमीटर की दूरी में स्थित ग्राम बरोंडा में उपस्वास्थ्य केंद्र का हाल बेहाल है। पिछले डेढ़ महीने से बंद पड़े हैं। भवन में ताला लगा हुआ है। जो स्वास्थ्य सुविधाएं लोगों को मिलनी चाहिए, वह ठीक ढंग से नहीं मिल पा रही है। बताया गया कि ड्यूटी पर एक नर्स थी उनकी आकस्मिक निधन होने के बाद से उप स्वास्थ्य केंद्र बंद पड़ा हुआ है। मात्र टीकाकरण के लिए स्वास्थ्य कार्यकर्ता आते हैं और टीका लगाकर चले जाते हैं। बाकी जो सुविधाएं केंद्र में मिलनी चाहिए वह नहीं मिल पा रही है। जीवन रक्षक दवाई देने वाले केंद्र के बंद होने से लोगों को असुविधा हो रही है।
यह बता देना लाजमी है कि कब किसकी कैसे तबीयत खराब हो जाए कोई कहा नहीं जा सकता और स्वास्थ्य केंद्र होने से कभी भी जाकर अपना इलाज करा सकते हैं। लेकिन बंद पड़े रहने से लोगों को प्राइवेट डॉक्टरों के पास जाकर महंगी फीस देकर इलाज कराने की मजबूरी हो गई है। उल्लेखनीय है कि ग्राम बरोंडा की आबादी तकरीबन 2700 के आसपास है। इतनी बड़ी आबादी की देखरेख एक नर्स के सहारे हो रही थी, लेकिन उनके निधन के साथ ही वह सुविधा भी नहीं मिल पा रही है। सन् 2005 में गांव वालों की विशेष मांग पर प्रशासन ने बड़ी मुश्किल से उप स्वास्थ्य केंद्र की अनुमति प्रदान की गई थी तथा भवन के साथ ही नर्स की सुविधा दी गई ताकि लोगों की समय पर मलमपट्टी, टीकाकरण, सर्दी, खांसी, बुखार आदि प्राथमिक उपचार के लिए इधर-उधर भटकना न पड़े। उप स्वास्थ्य केंद्र खोलने से गांव वालों में खुशी का ठिकाना ना रहा और डॉक्टरी साहिबा को पाकर गदगद थी। महिलाओ को अब शहरों में जाकर प्राथमिक उपचार की आवश्यकता तथा लाइन लगाने की जरूरत नहीं थी। गांव में ही सुलभ उपचार हो जाता था, परंतु नर्स के निधन के साथ ही गांव वालों की आशाएं समाप्त हो गई। अभी तक डेढ़ महीने से भी अधिक का समय हो गया, लेकिन नए नर्स की नियुक्ति नहीं होने से गांव वाले व्यथित है। ग्रामीण भारत सिंहा, पुरुषोत्तम सेन, डोमार ध्रुव, भुवनेश्वर सिन्हा, मानिक राम निषाद, श्रवन साहू, मुकुल सेन, लीला राम साहू, प्रमोद निषाद, चेतन निषाद, गोविंद साहू, तोषण निषाद, नागेश जांगड़े, भरत निर्मलकर आदि ने शीघ्र दो स्टाफ , एक महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता व एक पुरुष स्वास्थ्यकर्ता भेजने की मांग स्वास्थ्य विभाग से की है। इस संबंध में सरपंच दानीराम सेन ने बताया कि टीकाकरण के लिए पुरुष स्वास्थ्य कार्यकर्ता आते हैं। लगातार उप स्वास्थ्य केंद्र बंद होने से लोगों को असुविधा हो रही है।

ट्रेंडिंग वीडियो