scriptनक्सलियों का सफाया करने जांबाज बस्तरिया बटालियन तैयार, जानें इनकी खासियत | Bastaria Battalion ready to fight against naxals, Know their specialty | Patrika News

नक्सलियों का सफाया करने जांबाज बस्तरिया बटालियन तैयार, जानें इनकी खासियत

locationरायपुरPublished: May 21, 2018 01:42:41 pm

Submitted by:

Ashish Gupta

छत्तीसगढ़ में नक्सलियों का सफाया करने महिला जवान समेत बस्तरिया बटालियन तैयार है।

Bastaria Battalion

नक्सलियों का सफाया करने बस्तरिया बटालियन की मर्दानी तैयार, जानें इनकी खासियत

रायपुर . छत्तीसगढ़ में नक्सलियों का सफाया करने महिला जवान समेत बस्तरिया बटालियन तैयार है। बस्तरिया बटालियन की पहली खेप पूरी ट्रेनिंग के बाद नक्सलियों को उनके ही मांद में घुसकर मुंहतोड़ जवाब देगी। बस्तरिया बटालियन के पहले बैच में अधिकारियों समेत 743 जवान शामिल हैं। इनमें 189 महिलाएं भी है। केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह 21 मई को अंबिकापुर में बस्तरिया बटालियन के पासिंग आउट परेड की सलामी लेंगे।

बस्तरिया बटालियन की ये है खासियत
बस्तरिया बटालियन के जवानों को नक्सल से प्रभावित इलाकों में काम करने के लिए विशेष ट्रेनिंग दी गई है। इस ट्रेनिंग में जवानों को जंगल युद्ध, हथियार चलाने, और बिना शस्त्र लड़ाई की ट्रेनिंग दी गई है। इस बटालियन के जवान स्थानीय भाषा जानते हैं और इसके माध्यम से वे वहां रहने वाले लोगों से आसानी से संपर्क कायम कर सकते हैं।

चूंकि इससे पहले क्षेत्र में तैनात सेना के जवानों पर दुष्कर्म और छेड़खानी के आरोप लग चुके हैं। जिस कारण स्थानीय लोग सेना से दूरी बनाए रखते हैं। जब ये बस्तरिया बटालियन के जवान सीआरपीएफ के साथ होंगे तो नक्सली घटनाओं पर लगाम लगेगी। साथ ही बटालियन में महिला सैनिक होने के कारण भी स्थानीय लोग भी सेना से बात करने में हिचकिचाएंगे नहीं।

छत्तीसगढ़ दौरे पर आज पहुंचेंगे राजनाथ सिंह
केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह दो दिन के दौरे पर 20 मई को छत्तीसगढ़ पहुंच रहे हैं। वे सरगुजा जिले के केपीग्राम स्थित केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के प्रशिक्षण केंद्र जाएंगे। वहां बस्तरिया बटालियन के पासिंग आउट परेड की सलामी लेंगे। आयोजन में मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह भी उनके साथ होंगे।

पासिंग आउट परेड की लेंगे सलामी
केंद्रीय गृहमंत्री तय कार्यक्रम के मुताबिक 20 मई को दोपहर बाद सतना से हेलीकॉप्टर द्वारा अम्बिकापुर के दरिमा हवाईपट्टी पहुंचेंगे। वहां से वे सीआरपीएफ की 62वीं बटालियन के मुख्यालय पहुंचकर अफसरों-जवानों से मुलाकात करेंगे। भोजन और रात्रि विश्राम वहीं होगा। अगले दिन 21 मई को पासिंग आउट परेड की सलामी लेंगे।

इसके बाद रायपुर आकर दोपहर 2.30 बजे से मुख्यमंत्री निवास में समीक्षा बैठक लेंगे। मालूम हो कि अक्टूबर में बस्तरिया बटालियन की भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई थी। वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक इस बस्तरिया बटालियन के जवानों को तुरंत ही सुकमा, दंतेवाड़ा और बीजापुर जैसे माओवाद प्रभावित इलाकों में तैनात किया जाएगा। इसमें स्थानीय की ही भर्ती की गई है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो