scriptरमन सिंह के CM हाउस खाली करने के बाद पहली बार आधिकारिक निवास पहुंचे CM भूपेश | Before Republic Day Bhupesh Baghel first time visit cm house | Patrika News

रमन सिंह के CM हाउस खाली करने के बाद पहली बार आधिकारिक निवास पहुंचे CM भूपेश

locationरायपुरPublished: Jan 25, 2019 03:44:45 pm

Submitted by:

Ashish Gupta

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पहली बार मुख्यमंत्री के सिविल लाइन स्थित आधिकारिक निवास पहुंचे। मुख्यमंत्री ने निवास के कर्मचारियों से भी मुलाकात की।

cm bhupesh baghel

पहली बार CM हाउस पहुंचे भूपेश, कहा सजावट पर सरकारी धन का न हो फिजूलखर्च

रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पहली बार मुख्यमंत्री के सिविल लाइन स्थित आधिकारिक निवास पहुंचे। इस दौरान उनके साथ आबकारी मंत्री कवासी लखमा और अधिकारी मौजूद थे। भूपेश बघेल ने मुख्यमंत्री निवास के एक-एक कमरे और बैठक कक्षों को देखा। वहां की सुविधाओं की जानकारी ली। इस दौरान वहां हो रही पुनर्सज्जा की तैयारियां भी देखी।
मुख्यमंत्री ने निवास के कर्मचारियों से भी मुलाकात की। बाद में मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर कहा कि अखिरकार मुख्यमंत्री निवास खाली हो गया। जायजा लेने पहुंचा तो वहां के कर्मचारियों ने भावुक कर देने वाला स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि लिपाई-पुताई तो ठीक है, लेकिन फर्नीचर आदि बदलने में सरकारी धन की कोई फिजूलखर्ची न हो। जल्दी ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल यहां रहने आ जाएंगे।

रमन सिंह पर कस चुके हैं तंज
पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने 15 साल बाद 21 जनवरी को मुख्यमंत्री का आधिकारिक निवास खाली किया। इससे पहले कांग्रेस और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बंगला खाली नहीं करने को लेकर रमन सिंह पर तंज कसते रहे थे। मुख्यमंत्री ने एक दिन कह दिया कि एक महीने में रमन सिंह बंगला खाली नहीं कर पाए, भाजपा चाहती है कि इतने दिन में घोषणापत्र के सभी वादे पूरे हो जाएं।

ट्रेंडिंग वीडियो