गर्मियों में कच्चे आम खाने के इतने फायदे, नहीं है किसी औषधि से कम
कच्चे आम को ही लीजिए। गर्मी में कच्चा आम हमें कई तरह की परेशानियों से बचाता है और इससे हमें कई तरह के फायदे हासिल होते हैं।

रायपुर. मौसम के मुताबिक खानपान और दिनचर्या होने से हम कई तरह की परेशानियों से बचते हैं और स्वस्थ भी रहते हैं। हमारे खानपान में मौसमी फल और सब्जियां शामिल कर हम इनका अच्छा फायदा उठा सकते हैं। गर्मी के मौसम के कई फल और सब्जियां हमारे लिए काफी फायदेमंद होती हैं। कच्चे आम को ही लीजिए। गर्मी में कच्चा आम हमें कई तरह की परेशानियों से बचाता है और इससे हमें कई तरह के फायदे हासिल होते हैं। जानते हैं कच्चा हमारे लिए कितना लाभकारी है और इसका हम फायदा कैसे उठा सकते हैं।
एसिडिटी दूर
हमारे बिगड़े खानपान और जीवनशैली के कारण आज के दौर में एसीडिटी एक आम समस्या बन गई है। इस समस्या का समाधान है कच्चा आम। कच्चे आम से एसिडिटी की समस्या को आसानी से दूर किया जा सकता है।
रक्त साफ
कच्चे आम में कुछ ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो हमारे रक्त को साफ करते हैं। रक्त से संबंधी कई तरह के विकार में कच्चा आम फायदेमंद रहता है। कच्चे आम को प्रमुखता से अपने खानपान में शुमार कर हम ये फायदा हासिल कर सकते हैं।
पानी की कमी
गर्मियों में पानी की कमी हो जाती है। पानी की कमी से बचने के लिए हमें थोड़े से नमक के साथ कच्चे आम का सेवन करना चाहिए और ये बेहद ही आसान तरीका है। इससे शरीर में पानी की कमी को पूरा किया जा सकता हैं।
जी मिचलाने पर
किसी को बार-बार उल्टी आ रही हो या फिर जी-मचलाने की समस्या हो, तो ऐसे में कच्चे आम को काले नमक के साथ खाएं। इससे जी-मिचलाने जैसी समस्या दूर होती है और साथ ही निरंतर उल्टी आना भी बंद हो जाती है।

लू से बचाव
गर्मी में कई लोग लू की चपेट में आ जाते हैं। कच्चा आम लू लगने की समस्या से छुटकारा दिलाता है। गर्मियों में जब त्वचा में लाल रंग के दाने होने लगते हैं तो कच्चा आम त्वचा की इन समस्याओं निजात दिलाता है और शरीर को शीतलता प्रदान करने में सहायक साबित होता है। इस मौसम में कच्चे आम का पना सन स्ट्रोक और लू के असर को खत्म करने की सबसे अधिक प्रभावकारी दवा है। आप दिन में कई बार पना पीएं एक ही दिन में सन स्ट्रोक दूर हो जाएगा।
पेट को फायदा
गर्मियों के दौरान पेट की समस्या अक्सर हो जाती है। पेट अधिकतर खराब हो जाता है। हम कच्चे आम की सहायता से इन समस्याओं से आसानी से बच जा सकते है। कच्चा आम खाने से हमारे पाचन तंत्र को भी मजबूती मिलती है।
वजन होगा कम
आम में उच्च मात्रा में फाइबर पाया जाता है। ये फाइबर हमारे शरीर से अतिरिक्त वसा को दूर करता है। इस वजह से आम खाने से हमें लंबे समय तक भूख नहीं लगती है। इसलिए आम हमारे वजन को कम करने में मददगार साबित होता है।

पसीना नहीं
कच्चे आम में ऐसे तत्व होते हैं जो शरीर से अत्यधिक पसीना निकलने जैसी परेशानी को कम करते है। यदि आपको गर्मियों में अधिक पसीना आता है, जिसके कारण आप हर समय परेशान रहते हैं तो कच्चे आम का सेवन शुरू कर दें।
स्वस्थ दांत
कच्चा आम मसूड़ों की समस्या में तो राहत देता ही इसके साथ ही यह दांतो की सफाई करने में महत्वपूर्ण साबित होता है। कच्चा आम खाते रहने से दांत लंबे समय तक मजबूत रहते है। इससे सांसों की दुर्गंध की समस्या भी नहीं होती है।
Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter और Instagram पर ..
CG Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ातरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download करें patrika Hindi News App.
अब पाइए अपने शहर ( Raipur News in Hindi) सबसे पहले पत्रिका वेबसाइट पर | Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें Patrika Hindi News App, Hindi Samachar की ताज़ा खबरें हिदी में अपडेट पाने के लिए लाइक करें Patrika फेसबुक पेज