2. गर्मी के समय (Summer Weather) में सत्तू खाने या उसका शर्बत पीने से भूख और प्यास कम लगती है।
3. गर्मी के समय में अक्सर पेट में दर्द होना या पेट में गर्मी जैसी शिकायतें आती है, ऐसे में सत्तू (Sattu) खाना सेहत के लिए बहुत अच्छा होता है। इसमें प्रोटिन की भरपूर मात्रा पाई जाती है।
4. चने से बना सत्तू (Sattu) डायबिटीज के लिए बहुत फायदेमंद होता है, इसलिए डायबिटीज के मरीजों को रोजाना सत्तू खाना चाहिए।
5. सत्तू (Sattu) में पानी में घोलकर शर्बत के रूप में या फिर नमकीन बनाकर भी लिया जाता है। इससे शरीर में पूरा दिन उर्जा बनी रहती है।
6. सत्तू (Sattu) में निंबू और नमक मिलाकर पीने से शरीर में सारे मिनरल्स की कमी पूरी होती है।
7. सत्तू की तासीर ठंडी होती है जिसकी वजह से गर्मियों (Summer) में इसे खाना या पीना बहुत फायदेमंद होता है।
8. रोजाना खाली पेट सत्तू (Sattu) खाने से पेट से संबंधित बहुत सारी बीमारियां छुमंतर हो जाती हैं।
9. शरीर में आयरन की कमी होने से एनीमिया जैसी बीमारी हो सकती है। ऐसे में सत्तू (Sattu) को पानी में मिलाकर पीना चाहिए।
10. सत्तू (Sattu) में प्रोटिन की बेहतरीन मात्रा पाई जाती है। जो हमारे लिवर को मजबूत करती है।