रायपुरPublished: Nov 08, 2022 05:18:33 pm
CG Desk
छत्तीसगढ़ में घूमने के लिहाज से यहां कई बेहतरीन जगहें हैं। एतिहासिक स्थलों से लेकर प्रकृति की खूबसूरती तक, इस राज्य में आपको हर तरह के नजारे देखने को मिल जाएंगे। इसे इस तरह भी समझ सकते हैं कि यह प्रदेश मुख्य रूप से अपने पर्यटन के लिए ही जाना जाता है। यहां दुनियाभर से पर्यटक घूमने आते हैं।
छत्तीसगढ़ बड़ा ही खूबसूरत राज्य है। यह सात राज्यों की सीमा से जुड़ा है। एतिहासिक स्थलों से लेकर प्रकृति की खूबसूरती तक, इस राज्य में आपको हर तरह के नजारे देखने को मिल जाएंगे। छत्तीसगढ़ में 44 प्रतिशत वन क्षेत्र है, और इसकी 34 प्रतिशत आबादी आदिवासी समुदायों से है। छत्तीसगढ़ में तीन राष्ट्रीय उद्यान, 11 वन्यजीव अभ्यारण्य, 1 बायोस्फीयर रिजर्व हैं।