scriptछत्तीसगढ़ में आईटी, बायो फ्यूल, टेक्सटाइल, आयुर्वेद और सर्विस इंडस्ट्री में निवेश की बेहतर संभावनाएं: मुख्यमंत्री बघेल | Better investment opportunities in IT and service industry in CG | Patrika News

छत्तीसगढ़ में आईटी, बायो फ्यूल, टेक्सटाइल, आयुर्वेद और सर्विस इंडस्ट्री में निवेश की बेहतर संभावनाएं: मुख्यमंत्री बघेल

locationरायपुरPublished: Feb 19, 2020 07:09:55 pm

Submitted by:

ashutosh kumar

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री बघेल की न्यूयॉर्क में यूएस इंडिया स्ट्रेटजिक पार्टनरशिप फोरम के साथ बिजनेस मीटिंग

छत्तीसगढ़ में आईटी, बायो फ्यूल, टेक्सटाइल, आयुर्वेद और सर्विस इंडस्ट्री में निवेश की बेहतर संभावनाएं: मुख्यमंत्री बघेल

छत्तीसगढ़ में आईटी, बायो फ्यूल, टेक्सटाइल, आयुर्वेद और सर्विस इंडस्ट्री में निवेश की बेहतर संभावनाएं: मुख्यमंत्री बघेल

रायपुर. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अमरीका प्रवास के दौरान न्यूयॉर्क में कांसुलेट जनरल ऑफ इंडिया में यूएस इंडिया स्ट्रेटिजिक पार्टनरशिप फोरम के साथ एक बिजनेस मीटिंग में शामिल हुए। मुख्यमंत्री बघेल ने अपने उद्बोधन में कहा कि छत्तीसगढ़ में आईटी, इलेक्ट्रानिक्स, बायोफ्यूल, टेक्सटाइल, फार्मा, आयुर्वेद और सर्विस इंडस्ट्री में निवेश की बेहतर संभावनाएं मौजूद हैं। उन्होंने राज्य सरकार की नई औद्योगिक नीति के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। कांसुलेट जनरल संदीप चक्रबर्ती ने मीटिंग की औपचारिक शुरुआत की।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने उद्बोधन में छत्तीसगढ़ और राज्य सरकार के नवाचारों और विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया। उन्होंने छत्तीसगढ़ में विभिन्न सेक्टरों में निवेश के निवेशकों को आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़, ओडिशा और झारखंड तीन ऐसे राज्य हैं जहां लोहा, कोयला और बाक्साइट है। हमारे छत्तीसगढ़ में हीरा भी है, लेकिन उसकी खुदाई अभी शुरू नहीं हुई है।

छत्तीसगढ़ में आईटी, बायो फ्यूल, टेक्सटाइल, आयुर्वेद और सर्विस इंडस्ट्री में निवेश की बेहतर संभावनाएं: मुख्यमंत्री बघेल
बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में खनिज संसाधन पर्याप्त मात्रा में है। हमारे यहां कोर सेक्टर में बहुत से उद्योग हैं। यहां पहले साढ़े 4 हजार मेगावाट विद्युत का उत्पादन होता था जो बढ़कर 22 हजार मेगावाट हो चुका है।
यहां से गोवा, तेलंगाना, दिल्ली, गुजरात, महाराष्ट सहित अनेक राज्यों को बिजली की आपूर्ति की जाती है। उन्होंनेे कहा कि हमारे यहां सीमेंट प्लांट बहुत हैं। कोरबा जहां कोल ब्लाक भी है। यह जिला अकेले 10 हजार मेगावाट विद्युत का उत्पादन करता है। यहां एल्युमिनियम प्लांट भी है।
बघेल ने राज्य की भौगोलिक, प्राकृतिक संसाधनों, सामाजिक-आर्थिक और सांस्कृतिक विशेषताओं की विस्तार से जानकारी देते हुए सरकार द्वारा उठाए गए कदमों की जानकारी दी।
छत्तीसगढ़ में आईटी, बायो फ्यूल, टेक्सटाइल, आयुर्वेद और सर्विस इंडस्ट्री में निवेश की बेहतर संभावनाएं: मुख्यमंत्री बघेल
इस मौके पर छत्तीसगढ़ राज्य पर बनी फिल्म का प्रदर्शन भी किया गया। मुख्यमंत्री के सचिव गौरव द्विवेदी द्वारा निवेश के दृटिकोण से एक प्रस्तुतिकरण दिया गया। इस अवसर पर मख्यमंत्री से साथ गए मुख्य सचिव आर पी मंडल, अतिरिक्त मुख्य सचिव सुब्रत साहू, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव गौरव द्विवेदी, मुख्यमंत्री के सलाहकार प्रदीप शर्मा, एम डी सीएसआईडीसी सहित अन्य अधिकारी शामिल थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो