scriptशादियों में चोरी करने वाले गिरोह से रहे सावधान, सज-धज के पार्टी में होते है शामिल | Beware of gangs stealing weddings, attend the party of suit boot | Patrika News

शादियों में चोरी करने वाले गिरोह से रहे सावधान, सज-धज के पार्टी में होते है शामिल

locationरायपुरPublished: Nov 22, 2021 02:51:37 pm

Submitted by:

CG Desk

– बड़े होटलों में होने वाले कार्यक्रमों को करते हैं टारगेट- एमपी, ओडिशा, महाराष्ट्र का गिरोह शामिल होते हैं शादियों में

रायपुर। शादियों का सीजन शुरू हो गया है। इसके साथ ही सूट ***** वाले चोर गिरोह का खतरा भी बढ़ गया है। यह गिरोह होटलों में आयोजित होने वाली या शादी के बड़े कार्यक्रमों में अच्छे कपड़े पहनकर जाते हैं और मौका देखकर गहने या गिफ्ट चुराकर निकल जाते हैं। रायपुर में कई शादियों में इस तरह की वारदातें हो चुकी हैं। गिरोह में कई सदस्य होते हैं। और अलग-अलग तरीके से शादी के कार्यक्रम में शामिल होते हैं। शहर में शादी के कार्यक्रमों का आयोजन शुरू हो गया है।

सांसी गिरोह रहता है सक्रिय
शादियों के सीजन में मध्यप्रदेश का सांसी गिरोह सक्रिय रहता है। गिरोह में महिला-पुरुष मिलकर निकलते हैं। होटल या अन्य स्थानों पर आयोजित शादी के कार्यक्रम में मेहमान बनकर शामिल हो जाते हैं। इस दौरान सूट ***** या अन्य अच्छे कपड़े पहन लेते हैं। अपना हुलिया ऐसा बनाते हैं कि वर या वधु पक्ष के लोग उन्हें मेहमान समझकर उनकी गतिविधियों पर ध्यान नहीं देते हैं। इसी का फायदा उठाकर दूल्हा-दुल्हन के आसपास मंडराते रहते हैं और उनके गिफ्ट या गहनों पर नजर रखते हैं। गिरोह भोपाल, इंदौर के अलावा रायपुर, बिलासपुर में वारदात कर चुके हैं।

तीन साल से कर रहे हैं वारदात
वर्ष 2019, 2020 और 2021 में गिरोह ने रायपुर में चोरी को अंजाम दिया है। होटल के अलावा बड़ी शादियों में भी चोरी कर चुके हैं।

केस-1
6 दिन पहले तेलीबांधा के सुनीता पार्क में राजेंद्र खरे की बेटी की शादी का रिसेप्शन कार्यक्रम था। इसमें दूल्हा-दुल्हन दोनों की ओर के मेहमान शामिल थे। इस दौरान किसी ने राजेंद्र की पत्नी प्रतीक्षा का पर्स किसी ने चुरा लिया। पर्स में जेवर व नकदी रखे थे। शिकायत पर तेलीबांधा पुलिस मामले की जांच कर रही थी।

केस-2
पिछले साल छेरीखेड़ी स्थित होटल विसलिंगवुड में आयोजित शादी के कार्यक्रम में मध्यप्रदेश के सांसी गैंग के चोर शामिल हो गए थे और मंडप के पास से दुल्हन के लाखों के गहने लेकर भाग निकले थे। बाद में पुलिस ने गिरोह के चोर को मध्यप्रदेश से पकड़ा था।

ऐसे बरते सावधानी
– शादी के कार्यक्रम में दोनों पक्ष के मेहमान या परिचितों की सूची बनाएं। कार्यक्रम स्थल में उनको पहचानने वाले मौजूद रहें।
– अनजान चेहरा दिखने पर पूछताछ करें।
– कार्यक्रम स्थल पर सीसीटीवी कैमरे लगवाएं।
– कीमती सामान, गिफ्ट वाले स्थान पर कोई न कोई उपस्थित रहें।

आमतौर पर मध्यप्रदेश के गिरोह अक्सर ऐसी वारदातों को अंजाम देते हैं। बाहर से आने वाले चोर गिरोह की सूची बनाई गई है। पुलिस की टीमें ऐसे गिरोह की लगातार जानकारी लेती है। शहर में भी उनकी उपस्थिति के बारे में पता लगाया जाएगा।
– अभिषेक माहेश्वरी, एएसपी, साइबर-क्राइम, रायपुर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो