scriptभिलाई स्टील प्लांट में फिर हादसा, झुलसने से एक कर्मी बुरी तरह घायल | bhilai steel plant bsp employee severely scorched | Patrika News

भिलाई स्टील प्लांट में फिर हादसा, झुलसने से एक कर्मी बुरी तरह घायल

locationरायपुरPublished: Jan 04, 2020 06:48:23 pm

Submitted by:

ashutosh kumar

घायल कर्मी का नाम एसके गोयल है वे प्लांट में इलेक्ट्रीशियन के पद पर कार्यरत हैं।

भिलाई स्टील प्लांट में फिर हादसा, झुलसने से एक कर्मी बुरी तरह घायल

भिलाई स्टील प्लांट में फिर हादसा, झुलसने से एक कर्मी बुरी तरह घायल

भिलाई. छत्तीसगढ़ के भिलाई स्टील प्लांट (बीएसपी) में शनिवार दोपहर एक बार फिर एक बड़ा हादसा हो गया। इस बार कोक ओवन से गर्म मैटल गिरने से एक कर्मचारी गंभीर रूप से झुलस गया। उसे सेक्टर 9 स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अब इस घटना के बाद प्लांट प्रबंधन जांच की बात कह रहा है। इससे पहले भी गुरुवार देर रात गैस लीक होने के कारण चपेट में आकर 6 कर्मचारी घायल हो गए थे। उनका भी उपचार अस्पताल में चल रहा है।

जानकारी के मुताबिक घायल कर्मी का नाम एसके गोयल है वे प्लांट में इलेक्ट्रीशियन के पद पर कार्यरत हैं। वह शनिवार दोपहर करीब 12 बजे कोक ओवन के पास से निकल रहे थे। इसी दौरान ओवन के अंदर का गर्म मेटल उनके ऊपर गिर गया। कर्मचारी ने खुद को बचाने की कोशिश की, बावजूद इसके करीब 30 फीसदी वह झुलस गए। हादसा होते देख कर्मचारी दौड़कर मौके पर पहुंचे और प्रबंधन को सूचना दी। इसके बाद उन्हें एंबुलेंस से भिलाई के सेक्टर-9 स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना के बाद अब विभाग जांच की बात कर रहा है।

एक दिन पहले गैस रिसाव के चलते हुआ था हादसा
भिलाई स्टील प्लांट में गुरुवार देर रात करीब 1.45 बजे जहरीली गैस का लीकेज हो गया था। बीएसपी में एक जनवरी से ही सुरक्षा मास शुरू हुआ है। प्रेशर बढऩे से ब्लास्ट फर्नेस-8 के पास पाइप लाइन का ज्वाइंट (ड्रेन पाट) फट गया। जिससे फर्नेस की कार्बन मोनो आक्साइड गैस आसपास एरिया में फैल गई, जिसकी चपेट में एक डीजीएम और राइट्स के 6 कर्मचारी आ गए। तबियत बिगडऩे पर सेक्टर-9 अस्पताल में भर्ती कराया गया।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो