scriptविधानसभा चुनाव 2022- यूपी चुनाव को लेकर रणनीति बनाने में जुटी कांग्रेस, दिल्ली में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रियंका गांधी से की मुलाकात | Bhupesh Baghel met Priyanka Gandhi at 10 Janpath | Patrika News
रायपुर

विधानसभा चुनाव 2022- यूपी चुनाव को लेकर रणनीति बनाने में जुटी कांग्रेस, दिल्ली में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रियंका गांधी से की मुलाकात

उत्तरप्रदेश के लोग डर के साये में जी रहे हैं क्योंकि वहां तानाशाही पार्टी सत्ता में है: बघेल

रायपुरDec 04, 2021 / 08:08 pm

ashutosh kumar

उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव 2022

उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव 2022

नई दिल्ली. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शनिवार को दिल्ली पहुंचकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी से 10 जनपथ पर मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच करीब दो घंटे बैठक चली। गौरतलब है कि इससे पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उत्तरप्रदेश का दौरा किया था। विधानसभा चुनाव को लेकर छत्तीसगढ़ सीएम बघेल ने पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और समाजसेवी संगठनों से चर्चा की थी। प्रियंका गांधी से मुलाकात के बाद भूपेश बघेल ने कहा कि संगठन को लेकर लगातार प्रियंका गांधी से बातचीत होती रहती है। उत्तरप्रदेश के लोग डर के साये में जी रहे हैं क्योंकि वहां तानाशाही पार्टी सत्ता में है, जहां असहमति की आवाज दबा दी जाती है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो