scriptबीजेपी नेता और पूर्व मंत्री राजेश मूणत गिरफ्तार, जानिए उनकी गिरफ्तारी के पीछे क्या है वजह | Big Breaking: BJP leader and Former minister Rajesh Munat arrested | Patrika News

बीजेपी नेता और पूर्व मंत्री राजेश मूणत गिरफ्तार, जानिए उनकी गिरफ्तारी के पीछे क्या है वजह

locationरायपुरPublished: Feb 05, 2022 05:40:17 pm

Submitted by:

Ashish Gupta

Rajesh Munat Arrest News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से सामने आई बड़ी खबर। भाजपा के पूर्व मंत्री राजेश मूणत (Rajesh Munat) को पुलिस ने किया गिरफ्तार। जानिए उनकी गिरफ्तारी के पीछे क्या है वजह

munat_arrest_news.jpg

बीजेपी नेता और पूर्व मंत्री राजेश मूणत गिरफ्तार, जानिए उनकी गिरफ्तारी के पीछे क्या है वजह

रायपुर. Rajesh Munat Arrest News: छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के रायपुर प्रवास के दौरान भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा दिखाए गए काले झंडे को लेकर राजनीति तेज हो गई है। इसी क्रम में कांग्रेस ने भी आज रायपुर प्रवास पर पहुंचे केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया (Union Minister Jyotiraditya Scindia) को भी काले झंडे दिखाने की तैयारी कर रखी थी।
जिसकी सूचना मिलते ही भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने घेराबंदी करते हुए कांग्रेस के विरोध को रोकने कोशिश की और इसी बीच दोनों पार्टियों के कार्यकर्ताओं के झड़प हो गई। इस बीच मामले को सुलझाने पूर्व मंत्री राजेश मूणत मौके पर पहुंचे थे।
इस दौरान राजेश मूणत की वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ बहस हो गई। जिसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। राजेश मूणत की गिरफ्तारी पर उनके समर्थक और पार्टी कार्यकर्ताओं में भारी रोष व्याप्त है। इस घटना से नाराज बीजेपी कार्यकर्ताओं ने विधानसभा थाने का घेराव कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने वीआईपी रोड पर जमकर बवाल किया और चक्का जाम विरोध किया।
इधर, कांग्रेस के कार्यकर्ता छत्तीसगढ़ आने वाले भाजपा के सभी केंद्रीय मंत्री को काला झंडा दिखाएंगे। कांग्रेस इसकी शुरुआत केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से करेगी। कांग्रेस विधायक विकास उपाध्याय ने कहा, भाजपा ने काले झंडा दिखाने की गलत परंपरा की शुरुआत की है। इसका अंत कांग्रेस करेगी। कांग्रेस भी केंद्रीय मंत्री को काला झंडा दिखाकर अपना विरोध दर्ज कराएगी। उन्होंने कहा, केंद्रीय मंत्रियों के कार्यक्रम में जाकर इसका विरोध किया जाएगा। बता दें कि एक दिन पूर्व भाजपा ने सांसद राहुल गांधी को काले झंडे दिखाए थे।
https://www.dailymotion.com/embed/video/x87n9xe
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो