scriptबाइक सवार बदमाशों ने चाकू मारकर कारोबारी को लूटा, डूमरतराई थोक मार्केट से लौट रहा था पीडि़त | Bike riding miscreants looted businessman by stabbing him | Patrika News

बाइक सवार बदमाशों ने चाकू मारकर कारोबारी को लूटा, डूमरतराई थोक मार्केट से लौट रहा था पीडि़त

locationरायपुरPublished: Nov 25, 2020 11:12:47 pm

Submitted by:

Karunakant Chaubey

पुलिस के मुताबिक महासमुंद निवासी नरेश मरियानी मिक्चर बनाने का कारोबार करते हैं। बुधवार को वे सामान खरीदने के लिए अपनी दोपहिया से डूमरतराई थोक मार्केट पहुंचे थे। सामान लेने के बाद शाम करीब सवा 6 बजे अपने मित्र के घर महावीर नगर की ओर जा रहे थे।

Knife stabbed in a girl's dispute

Knife stabbed in a girl’s dispute

रायपुर. माना इलाके में एक कारोबारी को चाकू मारकर लूट लिया गया। दोपहिया सवार दो बदमाशों ने डूमरतराई थोक बाजार से दोपहिया में लौट रहे कारोबारी को चलते हुए चाकू मारा। इसके बाद रुपए से भरा उनका बैग लूट लिया और भाग निकले। माना पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट का अपराध दर्ज कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक महासमुंद निवासी नरेश मरियानी मिक्चर बनाने का कारोबार करते हैं। बुधवार को वे सामान खरीदने के लिए अपनी दोपहिया से डूमरतराई थोक मार्केट पहुंचे थे। सामान लेने के बाद शाम करीब सवा 6 बजे अपने मित्र के घर महावीर नगर की ओर जा रहे थे। इस दौरान पीछे से दोपहिया सवार दो बदमाश पहुंचे। और नरेश पर गाली देने का आरोप लगाते हुए पास आए।

इसके बाद उनकी जांघ पर चाकू मार दिया। इससे घबराकर उन्होंने अपनी दोपहिया रोक लिया। इसके बाद बदमाश ने कारोबारी को डरा-धमका कर बैग लूट लिया और उनकी दोपहिया की चाबी लेकर शहर की ओर भाग निकले। घायल कारोबारी ने अपने मित्र को घटना की सूचना दी। इसके बाद माना थाने पहुंचे। माना पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। देर शाम तक बदमाशों का पता नहीं चल पाया है।

पहले भी हो चुकी है लूटपाट

माना इलाके में लगातार लूटपाट की घटनाएं हो रही हैं। इससे पहले भी बदमाशों ने चाकू मारकर लूटपाट की दो वारदातों को अंजाम दिया है। कुछ दिन पहले अपहरण की घटना भी हुई थी। इसके बाद नशे में धुत बदमाशों ने एक युवक की हत्या कर दी थी। लूटपाट और हत्या की घटना ने माना पुलिस की पुलिसिंग पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो