scriptधान के मुद्दे पर रार जारी: भाजपा ने पूछा- क्या सीएम स्वीकार करेंगे सिंहदेव का इस्तीफा | BJP asked will CM accept home minister singhdev resignation | Patrika News

धान के मुद्दे पर रार जारी: भाजपा ने पूछा- क्या सीएम स्वीकार करेंगे सिंहदेव का इस्तीफा

locationरायपुरPublished: Nov 26, 2020 10:22:47 pm

Submitted by:

Karunakant Chaubey

साय ने कहा कि मंत्रियों को सिंहदेव से सीख लेनी चाहिए कि भले ही वे सरकार में दूसरे नंबर के नेता हैं पर किसान हित में आगे आ कर इस्तीफे की पेशकश करने का साहस तो दिखा रहे हैं। सरकार स्पष्टीकरण दे कि क्या नई खरीदी से पूर्व किसानों का पुराना भुगतान हो जाएगा या फिर नहीं?

रायपुर. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने धान की अंतिम किश्त का भुगतान अब तक न होने पर कांग्रेस को राजीव गांधी किसान न्याय योजना की याद दिलाई। साय ने कहा कि हम प्रदेश के वरिष्ठ मंत्री टीएस सिंहदेव को उनकी चुनौती याद दिलाते हैं। जिसमें उन्होंने कहा था कि किसानों को अंतर की राशि नहीं मिलेगी तो मैं इस्तीफा दे दूंगा। 4 दिन बाद धान की खरीदी शुरू हो रही है। या तो भुगतान करें या फिर इस्तीफा दें। सरकार किसानों के साथ अन्याय कर रही है।

साय ने कहा कि मंत्रियों को सिंहदेव से सीख लेनी चाहिए कि भले ही वे सरकार में दूसरे नंबर के नेता हैं पर किसान हित में आगे आ कर इस्तीफे की पेशकश करने का साहस तो दिखा रहे हैं। सरकार स्पष्टीकरण दे कि क्या नई खरीदी से पूर्व किसानों का पुराना भुगतान हो जाएगा या फिर नहीं? उन्होंने कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी से इस विषय पर हस्तक्षेप करने और एक मुश्त भुगतान की व्यवस्था करने की मांग की है।

1.20 लाख मेट्रिक टन धान खरीदना चाहिए- बृजमोहन

किसानों के रकबे में कटौती, मेढ़ को काटना और पटवारी-आरआई द्वारा निर्देश देना की रकबा कम करना है। जब आप कह रहे हैं राज्य में किसानों की संख्या 21 लाख हो गई है तो। संख्या बढ़ गई है, तो 90 लाख टन खरीदी में क्या दिक्कत है। हमारा कहना है कि सरकार को 1.20 लाख टन धान खरीदना चाहिए।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो