scriptमंतूराम ने चुनाव में पेश किया था झूठा शपथ पत्र, BJP ने की धोखाधड़ी की शिकायत | BJP complaint against Manturam Pawar for Fake affidavit assembly poll | Patrika News

मंतूराम ने चुनाव में पेश किया था झूठा शपथ पत्र, BJP ने की धोखाधड़ी की शिकायत

locationरायपुरPublished: Sep 22, 2019 05:13:39 pm

Submitted by:

Ashish Gupta

अंतागढ़ टेपकांड (Antagarh Tape Case) में मुख्य आरोपी मंतूराम पवार (Manturam Pawar) के खिलाफ भाजपा ने धोखाधड़ी की शिकायत की है।

BJP complaint against Manturam Pawar for Fake affidavit assembly poll

मंतूराम ने चुनाव में पेश किया था झूठा शपथ पत्र, BJP ने की धोखाधड़ी की शिकायत

रायपुर. अंतागढ़ टेपकांड (Antagarh Tape Case) के मुख्य आरोपी मंतूराम पवार (Manturam Pawar) के खिलाफ भाजपा ने धोखाधड़ी की शिकायत की है। भाजपा ने पखांजूर थाना में दिए शिकायत में मंतूराम पर 1990 में हुए विधानसभा चुनाव में झूठा शपथपत्र प्रस्तुत करने का आरोप लगाया है। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और महिला कार्यकर्ता मौजूद थीं।
भाजपा नेताओं ने बताया कि मंतूराम पवार ने 1990 के विधानसभा चुनाव में सीपीआई (एम) के प्रत्याशी के तौर पर नामांकन दाखिल किया था। भाजपा ने कहा कि नामांकन दाखिल करते समय मंतूराम की उम्र 25 साल से कम थी। इसे छिपाने के लिए मंतूराम ने नामांकन के समय अपनी आयु को लेकर झूठा शपथपत्र पेश किया। भाजपा नेताओं ने झूठा शपथपत्र पेश करने को लेकर मंतूराम पवार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
बतादें कि मंतूराम पवार ने कोर्ट में धारा 164 के तहत दिए बयान में पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह और पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी को अंतागढ़ टेपकांड का मुख्य सूत्रधार बताया था। इस खुलासे के बाद भाजपा ने मंतूराम को पार्टी की प्राथमिक से निष्कासित कर दिया। इसके बाद मंतूराम और भाजपा के बीच बयानबाजी का दौरान जारी है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो