scriptस्मार्ट सिटी कार्यालय में भाजपा पार्षदों का धरना | BJP councilors staged a sit-in in the Smart City office | Patrika News

स्मार्ट सिटी कार्यालय में भाजपा पार्षदों का धरना

locationरायपुरPublished: Jan 06, 2022 04:30:51 pm

Submitted by:

Dinesh Yadu

भाजपा पार्षद दल ने एक स्वर में केंद्र सरकार द्वारा भेजे जा रहे पैसे के दुरुपयोग का आरोप स्मार्ट सिटी प्रबंधन पर लगाया।

भाजपा पार्षदों ने किया स्मार्ट सिटी कार्यालय में धरना

भाजपा पार्षदों ने किया स्मार्ट सिटी कार्यालय में धरना

रायपुर@ स्मार्ट सिटी द्वारा कराए जा रहे कार्यों में जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा सहित विभिन्न विषयों को लेकर भाजपा पार्षद दल ने स्मार्ट सिटी कार्यालय के मुख्य द्वार पर बैठकर जमकर नारेबाजी की। इस दौरान नगर निगम की नेता प्रतिपक्ष मीनल चौबे के नेतृत्व में दर्जन भर से अधिक की संख्या में पहुंचे भाजपा पार्षद धरने पर बैठ गए। मीनल चौबे ने आरोप लगाया कि स्मार्ट सिटी के अधिकारियों द्वारा लगातार जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा की जा रही है, उनके वार्डों में काम प्रारम्भ होता है और उन्हें ही जानकारी नहीं होती। उन्होंने कार्यों की गुणवत्ता पर भी सवाल उठाया।

भाजपा पार्षद दल ने एक स्वर में केंद्र सरकार द्वारा भेजे जा रहे पैसे के दुरुपयोग का आरोप स्मार्ट सिटी प्रबंधन पर लगाया।

यह भी पढ़ें: मारो नगर पंचायत में कांग्रेस की बदशाहत कायम, युवा पार्षद परमेश्वर मिरी भाजपा प्रत्याशी को हराकर बने अध्यक्ष

सभी की बातों को सुनने के बाद सीईओ चंद्रकांत वर्मा ने कहा कि वे पार्षदों के वार्ड क्षेत्र में चल रहे निर्माण कार्यों की जानकारी देंगे। उनके सुझाव भी सुनेंगे और निरीक्षण भी करेंगे। इस दौरान उपनेता प्रतिपक्ष मनोज वर्मा, पार्षद मृत्युंजय दुबे, प्रमोद साहू, आशु चन्द्रवंशी, विश्वदिनी पांडेय, सरिता वर्मा, दीपक जायसवाल, कामिनी देवांगन, सरिता दुबे, सुशीला धीवर, रजयन्त ध्रुव, रवि ध्रुव, गज्जू साहू आदि शामिल रहे।

भाजपा पार्षद दल ने एक स्वर में केंद्र सरकार द्वारा भेजे जा रहे पैसे के दुरुपयोग का आरोप स्मार्ट सिटी प्रबंधन पर लगाया।

सभी की बातों को सुनने के बाद सीईओ चंद्रकांत वर्मा ने कहा कि वे पार्षदों के वार्ड क्षेत्र में चल रहे निर्माण कार्यों की जानकारी देंगे। उनके सुझाव भी सुनेंगे और निरीक्षण भी करेंगे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो