रायपुर

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में हार की वजह भाजपा मुख्यालय का वास्तु दोष!

कांग्रेस इस ऐतिहासिक जीत को जनता का जनादेश बता रही है तो वहीं भाजपा अब इस हार को वास्तुदोष से भी जोड़ कर देख रही है।

रायपुरDec 24, 2018 / 04:20 pm

चंदू निर्मलकर

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में हार की वजह भाजपा मुख्यालय का वास्तु दोष!

रायपुर. छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में भाजपा को बड़ी हार का सामना करना पड़ा। कांग्रेस के सूनामी में भारतीय जनता पार्टी उखड़ गई। कांग्रेस इस ऐतिहासिक जीत को जनता का जनादेश बता रही है तो वहीं भाजपा अब इस हार को वास्तु दोष से भी जोड़ कर देख रही है। हालांकि भाजपा ने इन बातों से इनकार किया है।

भाजपा ने इस भवन को छोड़कर किया चुनाव अभियान का काम और…

चुनाव में हार के बाद पार्टी मुख्यालय कुशाभाउ ठाकरे परिसर में नया गेट अब लोगों के कौतूहल का विषय बन गया है। विधानसभा चुनाव में उतरने से पहले वास्तु दोष की वजह से ही भाजपा ने इस भवन को छोड़कर शहर के बीच स्थित पुराने भवन एकात्म परिसर से चुनाव अभियान संचालन का फैसला किया। सारे काम एकात्म परिसर से हुए।

निर्माण को वास्तु दोष निवारण से जोड़कर देखा जा रहा..
विधानसभा चुनाव में पार्टी की हार के बाद कुशाभाउ परिसर में निर्माण गतिविधियों को वास्तु दोष निवारण के उपायों से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि भाजपा के प्रदेश महामंत्री संतोष पाण्डेय का कहना है कि ऐसा कुछ नहीं है। मुख्यालय में बने आवासीय परिसर के लिए यह गेट पिछले डेढ़ महीने से बन रहा है। उसका काम अब पूरा हो गया है। उन्होंने इस निर्माण में वास्तु दोष के किसी टोटके से इन्कार किया है।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.