दरअसल, जमीन धोखाधड़ी का यह मामला करीब डेढ़ साल पुराना बताया जा रहा है। पुलिस ने रविवार को भाजपा नेता को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक भाजपा नेता पर जमीन धोखाधड़ी के आरोप में कार्रवाई की गई है।
खबरों के अनुसार पुलिस शिकायत के बाद भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं कर रही थी। लेकिन सीनियर अफसरों के निर्देश पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मामला उच्च अधिकारियों से जुड़े होने की वजह से पुलिस मामले की जानकारी देने से बच रही है। हालांकि पुलिस भाजपा नेता को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है।