रायपुर

BJP राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री सौदान हटाए गए, शिव प्रकाश को प्रदेश की कमान

– बदलाव : विधानसभा चुनाव में मिली हार और गुटबाजी बनी वजह- सौदान सिंह को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाकर दी गई दूसरे राज्यों की जिम्मेदारी सौंपी गई

रायपुरDec 31, 2020 / 11:29 pm

Ashish Gupta

रायपुर. भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने साल के अंतिम दिन संगठन में बड़ा बदलाव किया है। यह बदलाव छत्तीसगढ़ में भाजपा की राजनीति को पूरी तरह प्रभावित करेगा। शीर्ष नेतृत्व ने राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री सौदान सिंह को इस पद समेत छत्तीसगढ़ के प्रभार से हटा दिया गया। पिछले करीब दो दशकों से छत्तीसगढ़ में उनका वर्चस्व था।

नए साल का जश्न मनाते समय इन खास बातों का जरूर रखें ध्यान वरना दर्ज होगी FIR

अब उन्हें राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाकर हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके स्थान पर छत्तीसगढ़ की कमान शिव प्रकाश को सौंपी गई है। पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के किले में सेंध लगाने वाले शिव प्रकाश को राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री छत्तीसगढ़ के साथ मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, आंध्रप्रदेश और तेलंगाना का भी जिम्मा दिया गया है क्योंकि 2023, 24 में इन राज्यों में चुनाव हैं।
जानकार इस बदलाव की कई वजह मान रहे हैं। 2018 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को मिली करारी हार, भाजपा के अंदर एक धड़े का लगातार सौदान सिंह की नीतियों का विरोध करना, प्रदेश पदाधिकारियों की हुई नियुक्तियों में हारे हुए चेहरों को ही फिर से पद देने से नेता-कार्यकर्ता खासे नाराज थे। भाजपा के अंदर ही तानाशाह जैसे शब्दों का इस्तेमाल होना शुरू हो चुका था। सीधी नाराजगी सौदान सिंह से ही थी।

4 जोड़ी ट्रेनों के समय में हुआ फेरबदल, सफर शुरू करने से पहले जरूर देख लें टाइम टेबल

अब बड़े बदलाव की संभावना
छत्तीसगढ़ में इस बदलाव का व्यापक असर देखने को मिलेगा। गृहमंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष जयप्रकाश नड्डा के बेहद करीबी माने जाने वाले शिव प्रकाश की नियुक्ति संकेत है कि छत्तीसगढ़ भाजपा में आने वाले दिनों में अमूलचूक परिवर्तन होंगे। 31 दिसंबर की शाम आए इस नियुक्ति आदेश ने प्रदेश भाजपा में हड़कंप मचा दिया है।

Hindi News / Raipur / BJP राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री सौदान हटाए गए, शिव प्रकाश को प्रदेश की कमान

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.