scriptभाजपा का नया दांव: 2023 के लिए सभी सात मोर्चा को एकजुट कर बनेगी रणनीति | BJP new bet: strategy will be made by uniting all seven front for 2023 | Patrika News

भाजपा का नया दांव: 2023 के लिए सभी सात मोर्चा को एकजुट कर बनेगी रणनीति

locationरायपुरPublished: Aug 12, 2022 05:35:01 pm

Submitted by:

CG Desk

BJP strategy for Chhattisgarh Election 2023: – बिहार के बाद छत्तीसगढ़ में बनेगी कार्ययोजना, संयुक्त मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक जल्द।

भाजपा का नया दांव: 2023 के लिए सभी सात मोर्चा को एकजुट कर बनेगी रणनीति

भाजपा का नया दांव: 2023 के लिए सभी सात मोर्चा को एकजुट कर बनेगी रणनीति

BJP strategy for Chhattisgarh Election 2023: रायपुर. क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल के दौरे का असर जल्द ही दिखाई देगा। भाजपा बिहार की तर्ज पर छत्तीसगढ़ के सात मोर्चा को एक साथ लेकर मिशन 2023 की रणनीति तैयार करेगी। इसके लिए अगस्त के अंत या सितम्बर की शुरुआत में संयुक्त मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति की बैठक हो सकती है। इसमें ऐसे मुद्दों पर चर्चा होगी, जो सभी मोर्चा एक साथ मिलकर उठा सकें। यानी मोर्चा की ताकत से भाजपा अपना खोया जनाधार पाने की कोशिश होगी।

वर्तमान में भाजपा संगठन के हिसाब से सात मोर्चा काम करते हैं। इसमें युवा मोर्चा, किसान मोर्चा, अजजा मोर्चा, अजा मोर्चा, अल्पसंख्यक मोर्चा, महिला मोर्चा और पिछड़ा वर्ग मोर्चा शामिल हैं। इन सातों मोर्चा के जरिए भाजपा जातिगत और क्षेत्रीय समीकरण को साधने में सफल होती है। अब यही वजह है कि छत्तीसगढ़ में पहली बार इन सभी मोर्चा की एक साथ बैठक होने वाली है। हालांकि पदाधिकारियों का कहना है कि पहले भी इस तरह की बैठकें होती थी, लेकिन काफी लंबे समय से यह बैठक नहीं होगी। वहीं एक अन्य पदाधिकारी का कहना है कि बिहार में इस प्रयोग को पार्टी को अच्छा फायदा मिला है। इस वजह से इस पैर्टन को यहां भी लागू किया जा रहा है।

भाजयुमो का सीएम हाउस घेराव अब 24 अगस्त को
बेरोजगारी के मुद्दे पर सरकार को घेरने के लिए भारतीय जनता युवा मोर्चा को बड़ी जिम्मेदारी मिली है। इसके तहत सीएम घेराव की रणनीति बनी थी। पहले यह कार्यक्रम 9 अगस्त को होना था, लेकिन अब इसकी तिथि आगे बढ़ा दी गई है। अब यह कार्यक्रम 24 अगस्त को होगा। इससे पहले विधानसभा और जिला स्तर पर विरोध प्रदर्शन का दौर चल रहा है। भाजयुमो प्रदेश प्रवक्ता उमेश घोरमोड़े ने बताया कि सीएम हाउस के घेराव के लिए प्रदेशभर के कार्यकर्ता राजधानी में जुटेंगे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो