scriptBJP OM Mathur gave mantra to win chhattisgarh assembly election 2023 | माथुर ने भाजपा नेताओं को दिया 2023 के जीत का मंत्र, कहा- आंदोलन में लाए तेजी | Patrika News

माथुर ने भाजपा नेताओं को दिया 2023 के जीत का मंत्र, कहा- आंदोलन में लाए तेजी

locationरायपुरPublished: Nov 22, 2022 07:23:34 pm

Submitted by:

CG Desk

- सुबह 11 बजे से शाम सात बजे तक पदाधिकारियों और मोर्चा प्रकोष्ठों की ली मैराथन बैठक.

bjp.jpg

भाजपा के प्रदेश प्रभारी ओम माथुर ने मंगलवार को कुशाभाउ ठाकरे परिसर में कोर कमेटी के पदाधिकारियों से लेकर सांसदों, विधायकों और मोर्चा प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों की बैठक ली। इस दौरान भाजपा संगठन द्वारा चलाए गए कार्यक्रमों की विस्तार से समीक्षा की। साथ ही उन्होंने पदाधिकारियों से मिशन 2023 को लेकर उनकी राय जानी और पूछा कि क्या-क्या कार्यक्रम चलाए जाए जिससे भाजपा को प्रचंड बहुमत से जीत मिल सके। किसी ने कांग्रेस सरकार से लगातार बड़ा आंदोलन करने की बात कही तो किसी ने जिला, मंडल और बूथ स्तर पर सरकार के खिलाफ धरना-प्रदर्शन करने की बात की।

Copyright © 2021 Patrika Group. All Rights Reserved.