scriptसीएए के समर्थन में 500 मीटर लंबा तिरंगा लेकर सड़क पर उतरी भाजपा | BJP on the road carrying 500 meter long tricolor in support of CAA | Patrika News

सीएए के समर्थन में 500 मीटर लंबा तिरंगा लेकर सड़क पर उतरी भाजपा

locationरायपुरPublished: Jan 23, 2020 03:04:01 am

Submitted by:

Dhal Singh

नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के समर्थन में भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को राजधानी में बड़ी रैली निकाली। इसमें भाजपा और अन्य सामाजिक संगठन के कार्यकर्ता हाथों में तिरंगा झंडा लेकर सीएए के समर्थन में नारेबाजी करते दिखे। रैली में विशेष आकर्षण 500 मीटर का लंबा तिरंगा झंडा रहा।

सीएए के समर्थन में 500 मीटर लंबा तिरंगा लेकर सड़क पर उतरी भाजपा

सीएए के समर्थन में निकाली गई रैली व सभा को संबोधित करते यूपी के डिप्टी सीएम केशवप्रसाद मौर्य।

रायपुर. अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर उप मुख्यमंत्री मौर्य ने कहा, राम मंदिर का विवाद 500 सालों से चल आ रहा है। इसके लिए लाखों का बलिदान हुआ है। कांग्रेस के नेता और वकील ने 2019 तक राम मंदिर विवाद की सुनवाई रोकने की अपील की थी, लेकिन जनता ने इसका जवाब दिया। अब रामलला का भव्य मंदिर बनने जा रहा है। अब कांग्रेसियों में दम है, तो इसका निर्माण रोक कर दिखा दें। उन्होंने कार सेवकों को गोली मारी थी। अब किसी की औकात नहीं है। यहां हमारी सरकार है। उन्होंने कहा कि जब से सीएए बना है, विरोध में ऐसा माहौल बना दिया गया जैसे नागरिकता छिनने वाला कानून बना दिया गया हो। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भी सीएए को लेकर खूब बयान देते हैं, पता नहीं छत्तीसगढ़ के लिए कुछ कर पाते हैं या नहीं? सभा को सांसद सुनील सोनी, पूर्व मंत्री राजेश मूणत और पूर्व मंत्री व विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने भी संबोधित किया। आभार प्रदर्शन पूर्व विधायक श्रीचंद सुंदरानी ने किया। इस दौरान सांसद संतोष पाण्डेय, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल, संगठन महामंत्री पवन साय, स”िादानंद उपासने, संजय श्रीवास्तव, राजीव अग्रवाल सहित अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद थे। रैली हिंद स्पोर्टिंग मैदान से शुरू होकर लाखेनगर, पुरानी बस्ती, शीतला मंदिर होते हुए बूढ़ातालाब स्थित धरना स्थल पर पहुंची। यहां आयोजित सभा में उत्तरप्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कांग्रेस व मुख्यमंत्री भूपेश बघे
बृजमोहन बोले- सीएए का विरोध करने वालों को जनता पीटेगी
पूर्व मंत्री व विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने कहा, अभी तक लोग विरोध में सड़क में उतरते थे। देश में पहली बार देशभक्त सड़क पर उतर रहे हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मोदी, शाह और सीएए की बात करते हैं, लेकिन छत्तीसगढ़ के किसानों को नहीं संभाल पा रहे हैं। उन्होंने कहा, सीएए कानून से देश मजबूत होगा और इसका विरोध करने वालों को जनता ढूंढ-ढूंढ के मारेगी।
कांग्रेस बोली- सीएए को छत्तीसगढ़ ने नकारा
कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि भाजपा सरकार के काले नागरिकता कानून को छत्तीसगढ़ ने एकदम नकार दिया है। सीएए को लेकर भाजपा के अंदर भी छत्तीसगढ़ में बहुत Óयादा मतभेद की स्थिति बनी है। इस कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय नेता, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विक्रम उसेंडी और भाजपा विधायक दल के नेता धरमलाल कौशिक ही नहीं पहुंचे। उन्होंने कहा, नागरिकता कानून के समर्थन में भाजपा के सिर्फ 5500 कार्यकर्ताओं ने ही मिस्ड काल किया जो भाजपा की कुल सदस्य संख्या का 0.1 प्रतिशत भी नहीं है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो