scriptअमित शाह ने कंबीर पंथ के गुरु प्रकाशमुनि नामसाहेब से की मुलाकात, मांगा आशीर्वाद | BJP President Amit Shah meets Prakash Muni sampark for samarthan | Patrika News
रायपुर

अमित शाह ने कंबीर पंथ के गुरु प्रकाशमुनि नामसाहेब से की मुलाकात, मांगा आशीर्वाद

छत्तीसगढ़ दौरे पर पहुंचे भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने रायपुर में कंबीर पंथ के गुरु प्रकाशमुनि नामसाहेब के साथ मुलाकात की।

रायपुरSep 05, 2018 / 05:00 pm

Ashish Gupta

Amit Shah News

अमित शाह ने की कंबीर पंथ के गुरु प्रकाश मुनि नामसाहेब से मुलाकात, मांगा आशीर्वाद

रायपुर. छत्तीसगढ़ दौरे पर पहुंचे भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने रायपुर में कंबीर पंथ के गुरु प्रकाशमुनि नामसाहेब के साथ मुलाकात की। यह मुलाकात संपर्क फॉर समर्थन के तहत हुई। इस दौरान अमित शाह ने प्रकाश मुनि साहेब से आशीर्वाद लिया और अन्य विषयों पर चर्चा की।
अमित शाह से मुलाकात के बाद प्रकाशमुनि साहेब ने मीडिया से बातचीत में बताया कि आज उनकी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के साथ संपर्क फॉर समर्थन के तहत मुलाकात हुई। मेरी हार्दिक शुभकामनाएं उनके साथ हैं।
कबीरपंथियों के भाजपा के समर्थन के सवाल के जवाब में प्रकाशमुनि साहेब ने कहा कि जनता अपने विवेक से ही वोट करेगी। हमारे देश की जनता जागरूक है।

प्रदेश में शराबबंदी को लेकर प्रकाशमुनि साहेब ने कहा कि आज मुख्यमंत्री रमन सिंह से शराबबंदी को लेकर कोई चर्चा नहीं हुई, लेकिन मुख्यमंत्री प्रदेश में शराबबंदी को लेकर प्रयासरत हैं, ऐसा उन्होंने मुझे आश्वासन दिया है।
पत्रकार के एक सवाल पर प्रकाशमुनि ने कहा कि साधु – संतों के संपर्क में रहना कोई बुराई नहीं है। हमारे में राजा महाराजा संतों के सानिध्य में रहते थे और उनके मार्गदर्शन में कार्य करते रहते थे।
इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक. बृजमोहन अग्रवाल, शिवरतन शर्मा और अन्य नेता भी थे।

इसके बाद अमित शाह डोंगरगढ़ रवाना हो गए, जहां उन्होंने मां बम्लेश्वरी के दर्शन किए। इससे पहले अमित शाह दोपहर करीब 12 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचे, जहां भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।
बतादें कि मुख्यमंत्री के अटल विकास यात्रा का शुभारंभ करने भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह रायपुर पहुंचे। शाह ने डोंगरगढ़ में हरी झंडी दिखाकर मुख्यमंत्री के अटल विकास यात्रा को रवाना किया।

मुख्यमंत्री की अटल विकास यात्रा छह सितम्बर से पांच अक्टूबर तक चलेगी। इस दौरान मुख्यमंत्री 6 हजार किलोमीटर की यात्रा कर 45 विधानसभा क्षेत्रों तक पहुंचेंगे। इस दौरान वे 42 आमसभाओं को संबोधित करने के लिए विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो