scriptकृषि कानूनों को लेकर भाजपा का शहरों की जगह गांवों में फोकस | BJP's focus on agriculture laws in villages rather than cities | Patrika News

कृषि कानूनों को लेकर भाजपा का शहरों की जगह गांवों में फोकस

locationरायपुरPublished: Oct 16, 2020 07:25:58 pm

नई रणनीति: प्रदेशभर में भाजपा सांसद गांव-गांव में लगा रहे हैं चौपाल, किसानों के बीच जाकर दूर कर रहे हैं कृषि बिल से जुड़ी भ्रांतियां

,

दुर्ग सांसद विजय बघेल ने ग्राम नगपुरा अंजोरा मंडल में किसान चौपाल लगाकर कृषि के तीनों कानूनों को किसानों के लिए हितैषी बताया।,दुर्ग सांसद विजय बघेल ने ग्राम नगपुरा अंजोरा मंडल में किसान चौपाल लगाकर कृषि के तीनों कानूनों को किसानों के लिए हितैषी बताया।

रायपुर. कृषि बिल को लेकर विपक्ष के आरोपों का जवाब देने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने नई रणनीति अपनाई है। इसके तहत पार्टी ने अपना पूरा फोकस शहरी की जगह गांवों में किया है। भाजपा के सांसद गांव-गांव में जाकर चौपाल लगा रहे हैं और किसानों के बीच बिल से जुड़ी बातों को रख रहे हैं। इसके तहत विपक्ष के आरोपों का तथ्यों के साथ जवाब रख रहे हैं। पार्टी का मानना है कि किसानों के बीच सीधे जाकर अपने बात रखने से उनके बीच फैलाए जा रहे भ्रम को दूर करने में आसानी होगी। इस ध्यान में रखते हुए भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने इसका जिम्मा अपने सांसदों को दे रखा है। गांवों में जाकर सांसद किसानों को न केवल कानून की जानकारी दे रहे हैं, बल्कि फैलाए जा रहे भ्रम से सावधान रहने की अपील भी कर रहे हैं। राजनांदगांव सांसद संतोष पाण्डेय ने पिछले दिनों मानपुर विधानसभा के ग्राम केकतीटोला में किसान चौपाल के दौरान कृषि सुधार विधेयक के बारे में किसान बंधुओं एवं नागरिकों से चर्चा कर विधेयक से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी और फैलाए जा रहे भ्रम से सावधान रहने कहा। रायपुर सांसद सुनील सोनी ने भाटापारा विधानसभा के अन्तर्गत बोड़तरा में 17 करोड़ की सड़क, रावनबोर में सीसी रोड और सामुदायिक भवन का लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान किसानों के हित में केंद्र जो बिल पास किए है, उनकी जानकारी दी।
कृषि कानून के बताए लाभ

बिलासपुर सांसद अरुण साव ने मुंगेली विधानसभा के ग्राम टेमरी में जन चौपाल आयोजित कर किसानों को नए कृषि कानून की जानकारी देकर उससे होने वाले लाभ से अवगत कराया। किसानों ने नए कानूनों का स्वागत किया। रायगढ़ सांसद गोमती साय ने धरमजयगढ़ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बाकारुमा, गेरसा, सिथरा, हाटी एवं छाल में किसान चौपाल कार्यक्रम में शामिल होकर केन्द्र सरकार द्वारा पारित नए कृषि कानून की जानकारी दी।
हाईटेक तकनीक का सहारा

किसानों तक पहुंचने के लिए भाजपा हाईटेक तकनीक का भी सहारा ले रही है। राज्यसभा सांसद रामविचार नेताम वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोरिया जिले के किसानों के साथ संवाद किया। इस दौरान उन्होंने बताया, इस कानून से किसान आत्मनिर्भर होगा, समृद्ध होगा, सशक्त होगा, किसान अपनी उपज कही भी बेचने में स्वतंत्र होगा।
भाजपा से जुड़ रहे किसान

राज्यसभा सांसद सरोज पाण्डेय ने दुर्ग जिले के अहिवारा व ग्राम करंजा-भिलाई में किसानों के बीच जाकर कृषि कानूनों की जानकारी दी। इस दौरान मोदी सरकार की सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास की नीति से प्रभावित होकर कई युवा किसानों ने भाजपा में प्रवेश भी किया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो