scriptधान खरीदी को लेकर छत्तीसगढ़ के सभी जिला मुख्यालयों में भाजपा का आंदोलन, भूपेश सरकार पर लगाया अनियमितता का आरोप | BJP's in all district headquarters of Chhattisgarh for paddy purchase | Patrika News

धान खरीदी को लेकर छत्तीसगढ़ के सभी जिला मुख्यालयों में भाजपा का आंदोलन, भूपेश सरकार पर लगाया अनियमितता का आरोप

locationरायपुरPublished: Feb 23, 2020 11:36:49 pm

Submitted by:

bhemendra yadav

भाजपा ने धरना प्रदर्शन के दौरान किसानों और धान खरीदी से जुड़े मुद्दों को लेकर भूपेश सरकार पर निशाना साधा

रायपुर. छत्तीसगढ़ के मुख्य विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने राज्य सरकार पर किसानों के साथ छल करने और धान खरीदी में अनियमितता का आरोप लगाया है। पार्टी ने इस मामले को लेकर शनिवार को राज्य के सभी जिला मुख्यालयों में प्रदर्शन भी किया।
भाजपा ने धरना प्रदर्शन के दौरान किसानों और धान खरीदी से जुड़े मुद्दों को लेकर सरकार पर निशाना साधा और कहा कि किसानों के भरोसे सत्ता प्राप्त करने के बाद अब उन्हीं के साथ छल किया जा रहा है।
पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विक्रम उसेंडी ने कहा कि किसानों के बल पर बनी प्रदेश की कांग्रेस सरकार किसानों पर ही बर्बरता कर रही है जो बर्दाश्त करने योग्य नहीं है।

उसेंडी ने कहा कि धान खरीदी को लेकर लगभग सभी जिलों में किसान आंदोलन कर रहे हैं, सड़क पर आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि सोसाइटियों, अधिकारियों के चक्कर काटते-काटते पूरे तीन महीने से भी अधिक समय हो गया है लेकिन राज्य की भूपेश बघेल सरकार लगातार छत्तीसगढ़ वासियों को गुमराह करने कोशिश कर रही है।
उन्होंने कहा कि 15 वर्ष राज्य में भाजपा की सरकार थी और इन 15 वर्षों में रमन सिंह की सरकार ने धान खरीदी की व्यवस्था खड़ी की थी तथा तब तक एक भी किसान ने धान खरीदी को लेकर आंदोलन नहीं किया। उन्होंने आरोप लगाया कि उत्तम व्यवस्था को बघेल सरकार ने पूरी तरह चौपट कर दिया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो