scriptप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर भाजपा का सेवा और समर्पण अभियान आज से | BJP seva and samarpan abhiyan start from today on Modi birthday | Patrika News

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर भाजपा का सेवा और समर्पण अभियान आज से

locationरायपुरPublished: Sep 17, 2021 01:21:15 pm

Submitted by:

Ashish Gupta

भाजपा के सेवा और समर्पण अभियान (BJP Seva and Samarpan abhiyan) की शुरुआत आज से होने जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के जन्मदिन 17 सितंबर से शुरू हो रहा, यह अभियान 7 अक्टूबर तक चलेगा।

स्वीमी प्रभुपाद की जयंती पर सिक्का जारी करेंगे पीएम मोदी

स्वीमी प्रभुपाद की जयंती पर सिक्का जारी करेंगे पीएम मोदी

रायपुर. भाजपा के सेवा और समर्पण अभियान (BJP Seva and Samarpan abhiyan) की शुरुआत आज से होने जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के जन्मदिन 17 सितंबर से शुरू हो रहा, यह अभियान 7 अक्टूबर तक चलेगा, जिसे लेकर भाजपा और भाजयुमो के लिए राष्ट्रीय स्तर से कार्यक्रमों का कलेंडर जारी हुआ है। भाजयुमो के प्रदेश मीडिया प्रभारी उमेश घोरमोड़े ने बताया कि रायपुर में नवा भारत के युवा दर्शन (युवा संगोष्ठी) कार्यक्रम का आयोजन कुशाभाऊ ठाकरे पार्टी प्रदेश मुख्यालय में होगा, जिसमें राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश शामिल होंगे।
इस आयोजन में भाजपा संगठन महामंत्री पवन साय, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, विधायक बृजमोहन अग्रवाल, राजेश मूणत, भाजयुमो के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महाराष्ट्र से विधायक राम सतपुते समेत भाजयुमो के पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। 1000 युवा ऑडिटोरियम में जुटेंगे, 10 हजार कार्यकर्ता वचुर्अली शामिल होंगे। वहीं रायपुर जिला द्वारा सुबह 8:30 बजे रेलवे स्टेशन और 9:30 बजे पंडरी बस स्टैंड में स्वच्छता अभियान में बड़े नेता शामिल होंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो