scriptभाजपा प्रदेश अध्यक्ष का बड़ा आरोप, कहा- डेढ़ साल में जनता की नजरों से गिरी सरकार | bjp state president said- bhupesh government failed in public opinion | Patrika News

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का बड़ा आरोप, कहा- डेढ़ साल में जनता की नजरों से गिरी सरकार

locationरायपुरPublished: Jun 17, 2020 03:43:07 pm

Submitted by:

Karunakant Chaubey

सभा को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष साय ने केंद्र सरकार की उपलब्धियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। वहीं राज्य सरकार पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि डेढ़ साल में ही प्रदेश सरकार आधे-अधूरे वादों के कारण जनता की नजरों से गिर गई है। उन्होंने कहा, बिजली बिल हाफ का नारा देने वाली कांग्रेस सरकार के राज में बिजली ही हाफ मिल रही है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का बड़ा आरोप, कहा- डेढ़ साल में जनता की नजरों से गिरी सरकार

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का बड़ा आरोप, कहा- डेढ़ साल में जनता की नजरों से गिरी सरकार

रायपुर. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सरकार के एक साल पूरे होने के बहाने भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश इकाई प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर हमलावर हो गई है। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए होने वाली सभाओं में भाजपा के वरिष्ठ नेता जहां केंद्र सरकार की उपलब्धियों को गिना रहे हैं, वहीं राज्य सरकार की नाकामियों को लेकर हमला करने से भी नहीं चूक रहे हैं। मंगलवार को दुर्ग, रायगढ़ और गरियाबंद जिले में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की सभाएं हुई। दुर्ग में पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विक्रम उसेण्डी ने, रायगढ़ में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने और गरियाबंद जिले में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सभा को संबोधित किया।

गरियाबंद में सभा को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष साय ने केंद्र सरकार की उपलब्धियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। वहीं राज्य सरकार पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि डेढ़ साल में ही प्रदेश सरकार आधे-अधूरे वादों के कारण जनता की नजरों से गिर गई है। उन्होंने कहा, बिजली बिल हाफ का नारा देने वाली कांग्रेस सरकार के राज में बिजली ही हाफ मिल रही है।

13 लाख तेंदूपत्ता संग्राहक परिवारों के सामने आर्थिक संकट

दुर्ग में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सभा को संबोधित करते हुए पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विक्रम उसेंडी ने कहा, तेंदूपत्ता की 50 फीसदी खरीदी कर प्रदेश सरकार ने धोखा दिया है। इससे 13 लाख तेंदूपत्ता संग्राहक परिवारों के सामने गहरा आर्थिक संकट खड़ा हो गया है और दो साल के बोनस व अपने बच्चों को मेधावी छात्रवृत्ति योजना के तहत छात्रवृत्ति का भुगतान नहीं होने के कारण प्रदेश के तेंदूपत्ता संग्राहक ख़ुद को ठगा सा महसूस कर रहे हैं। वहीं औषधीय पादप बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष रामप्रताप सिंह ने भाजपा कार्यकर्ताओं से प्रदेश सरकार की कुनीतियों और बदनीयती का मुखर विरोध करने की अपील की।

रमन बोले- प्रदेश सरकार ने प्रवासी मजदूरों की वापसी की चिंता नहीं की

रायगढ़ में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा, केंद्र सरकार ने 45सौ ट्रेनों से देशभर में फंसे लगभग 56 लाख और बसों से 45 लाख प्रवासी श्रमिकों को उनके घरों तक पहुंचाने का काम किया, लेकिन प्रदेश सरकार ने अपने ही प्रदेश के प्रवासी मज़दूरों की वापसी की चिंता तक नहीं की और उनके ट्रेन भाड़े को लेकर केंद्र से उलझने में लगी रही। प्रदेश सरकार ने इन श्रमिकों को लेकर आने वाली ट्रेनों को अनुमति तक नहीं दी।

कांग्रेस बोली- जनता को जवाब देने से बचने वर्चुअल रैली

भाजपा की इस रैली पर कांग्रेस ने पलटवार किया है। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि मोदी सरकार की विफलताओं और देश मे बढ़ते कोरोना महामारी संकट पर जनता के सवालों का जवाब देने से बचने भाजपा वर्चुअल रैली कर रही है। इसमें भाजपा नेताओं की भूमिका आडियो टेप रिकॉर्डर की तरह है, जो रटी रटाई रिकॉडिंग की गई स्क्रिप्ट को सुनाती है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो