scriptचुनाव से ठीक एक दिन पहले भाजपा के दो जिला पंचायत सदस्य कांग्रेस में शामिल | BJP supported Zila Panchayat members join Congress before elections | Patrika News

चुनाव से ठीक एक दिन पहले भाजपा के दो जिला पंचायत सदस्य कांग्रेस में शामिल

locationरायपुरPublished: Feb 14, 2020 01:50:38 pm

Submitted by:

Ashish Gupta

जिला पंचायत के अध्यक्ष का चुनाव होने से ठीक एक रात पहले कांग्रेस ने रायपुर में बड़ी तोडफ़ोड़ की है। भाजपा समर्थित दो जिला पंचायत सदस्यों ने कांग्रेस की सदस्यता स्वीकार कर ली।

congress_1.jpg
रायपुर. जिला पंचायत के अध्यक्ष का चुनाव होने से ठीक एक रात पहले कांग्रेस ने रायपुर में बड़ी तोडफ़ोड़ की है। भाजपा समर्थित दो जिला पंचायत सदस्यों ने गुरुवार रात कांग्रेस की सदस्यता स्वीकार कर ली। इसके साथ ही 16 सदस्यीय जिला पंचायत में कांग्रेस समर्थित सदस्यों की संख्या 9 हो गई है।
जिला पंचायत चुनाव में पिछडऩे के बाद कांग्रेस जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर कब्जे की जुगत में थी। गुरुवार रात रायपुर के प्रभारी और नगरीय प्रशासन मंत्री शिव कुमार डहरिया के आवास पर केसरी साहू और किसान मजदूर संघर्ष समिति के संयोजक राजू शर्मा ने कांग्रेस की सदस्यता ले ली।
दोनों नेताओं को भाजपा समर्थक माना जाता था। इन दोनों को मिलाने की वजह से ही जिला पंचायत में भाजपा 9 सदस्यों के साथ मजबूत दिख रही थी। मंत्री शिव कुमार डहरिया ने शुक्रवार को होने वाले जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में कांग्रेस की एकतरफा जीत का दावा किया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो