scriptकांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने CM पर साधा निशाना तो समर्थकों को आया गुस्सा ट्विटर पर दी गाली | BJP supporters abused over tweet of Bhupesh Baghel | Patrika News

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने CM पर साधा निशाना तो समर्थकों को आया गुस्सा ट्विटर पर दी गाली

locationरायपुरPublished: Mar 01, 2018 12:08:36 pm

Submitted by:

Ashish Gupta

सोशल मीडिया पर चल रही जंग में आलोचनाओं की भाषा अब गालियों में बदलने लगी है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष के ट्वीट पर भाजपा समर्थकों ने गाली दे दी।

Congress

रायपुर . सोशल मीडिया पर चल रही जंग में आलोचनाओं की भाषा अब गालियों में बदलने लगी है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष भूपेश बघेल ने एक ट्वीट कर सीडी कांड का दुर्भाग्यजनक बताए जाने के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के बयान की आलोचना की। जवाब में प्रिया साहू 6996 और अभिषेक यादव 55 नाम के ट्विटर हैंडल से भूपेश को टैग करते हुए गालियां दी गईं।

बाद में भूपेश बघेल ने इसके जवाब में लिखा कि ‘आप मेरी आलोचना कीजिए, जमकर विरोध कीजिए। स्वस्थ आलोचना का स्वागत है। लेकिन भाषा का ख्याल अवश्य रखिए। इस तरह की भाषा का इस्तेमाल लोकतंत्र के लिए घातक है।’ जिन लोगोंं ने एेसा किया है, उनके ट्विटर हैंडल को रेल राज्य मंत्री पियूष गोयल का कार्यालय भी फॉलो करता है।
प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा कि इन ट्वीट की भाषा से स्पष्ट है कि रमन खेमे ने अपना संतुलन खो दिया है। क्या उनके समर्थकों की यही शुचिता और नैतिकता है। त्रिवेदी ने आरोप लगाया है कि यह हरकत मुख्यमंत्री निवास से कराई जा रही है। उन्होंने मामले की जांच की मांग की है।

गंदी राजनीति
प्रदेश महिला कांग्रेस की प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि कांग्रेस की बढ़ती लोकप्रियता से भाजपा और सरकार की बौखलाहट दिखने लगी है। कांग्रेस लगातार भ्रष्ट भाजपा सरकार के पोल खोल रही है। इससे पहले कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के घर ईट व पत्थर से हमला किए और अब इतना नीचे गिर गये कि गाली-गलौज पर उतर आये। उन्होंने कहा, भाजपा सत्ता के लालच में इतना गंदी राजनीति कर रही है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल से ट्विटर पर गाली-गलौज, थाने में शिकायत
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष भूपेश बघेल के साथ सोशल मीडिया ट्विटर पर एक युवती ने गाली-गलौज कर दी। ट्वीट करने वाली एक युवती है। इसकी शिकायत कांग्रेसियों ने कोतवाली थाने में की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस को मिली शिकायत के मुताबिक प्रदेश अध्यक्ष बघेल ने बुधवार को राज्य सरकार की आलोचना करते हुए सोशल मीडिया ट्विटर में ट्वीट किया था। इस पर दोपहर 12.24 बजे प्रिया साहू नाम की युवती ने ट्वीट किया। और आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज की।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो