scriptभाजपा की दोहरी तैयारी, चुनाव भी लड़ेंगे और प्रक्रिया के खिलाफ कोर्ट भी जाएंगे | BJP will contest elections and will go to court against the process | Patrika News

भाजपा की दोहरी तैयारी, चुनाव भी लड़ेंगे और प्रक्रिया के खिलाफ कोर्ट भी जाएंगे

locationरायपुरPublished: Oct 21, 2019 06:19:11 pm

Submitted by:

Dhal Singh

छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी ने नगरीय निकायों की बदली चुनाव प्रक्रिया के आधार पर अपनी तैयारी शुरू कर दी है। इसके साथ पूर्व मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह ने भी स्पष्ट कर दिया है कि बदली प्रक्रिया के खिलाफ पार्टी कोर्ट का दरवाजा खटखटाएगी।

भाजपा की दोहरी तैयारी, चुनाव भी लड़ेंगे और प्रक्रिया के खिलाफ कोर्ट भी जाएंगे

भाजपा की दोहरी तैयारी, चुनाव भी लड़ेंगे और प्रक्रिया के खिलाफ कोर्ट भी जाएंगे

रायपुर. रमन ने कहा, हम चाहते हैं कि जनता का अधिकार बना रहे और जनता के माध्यम से ही महापौर का निर्वाचन हो, लेकिन भूपेश सरकार ने पहले ही हार मान ली है और अप्रत्यक्ष प्रणाली से चुनाव करा रही है।बैठक को संबोधित करते हुए डॉ. रमन ने कहा, इस चुनाव में सभी कार्यकर्ता अपनी दावेदारी कर सकते हैं। पार्षद से ही राजनीति की शुरुआत होती है। इसके माध्यम से ही राजनीति के चरम पर पहुंचा सकता है। इस दो बड़ा उदाहरण मैं और रमेश बैस है। उन्होंने आगे कहा कि दावेदारी के बाद पार्टी जिसे टिकट देगी, उसके लिए काम करना होगा। उन्होंने रायपुर निगम में 50 पार्षदों के जीतने का दावा किया है। रमन ने कहा, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भयभीत है। सरकार ने एक सर्वे करवाया था। इसमें 90 फीसदी निकायों में हार की रिपोर्ट आई थी। इसके बाद ही प्रक्रिया में बदलाव किया गया है। उन्होंने कहा, कांग्रेस को उसके कर्म ही ले डूबेंगे। बैठक को रायपुर के चुनाव प्रभारी खूबचंद पारख ने भी संबोधित किया।

जीतने से ही बदलेंगे हालात
संगठन और निकाय चुनाव की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री व विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने कहा, पहले की तुलना में अभी परिस्थिति अनुकूल नहीं है। इसके हिसाब से ही हमें संघर्ष करना होगा। जीत मिलने के बाद ही रास्ते आसान हो सकते हैं। सभी कार्यकर्ता पूरी ताकत के साथ चुनाव में अपनी सहभागिता निभाएं।

30 और 31 को होगा मंडल अध्यक्षों का चुनाव
बैठक में बूथ समितियों के गठन की जानकारी ली गई। इसके साथ ही मंडल अध्यक्षों के चुनाव के लिए 30 और 31 अक्टूबर की तिथि तय कर दी गई है। रायपुर शहर में भाजपा के 16 मंडल है। बैठक में यहां चुनाव कराने के लिए पर्यावेक्षकों के नामों की भी घोषणा कर दी गई। पर्यवेक्षक जाकर एक नाम पर सहमति बनाएंगे। माना जा रहा है कि उसी दिन मंडल अध्यक्षों के नामों की घोषणा कर दी जाएगी।
——————————————————–
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो