2023 विधानसभा चुनाव में भूपेश सरकार को उखाड़ फेंकेगी भाजपा
- भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में विभिन्न प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक के पदभार ग्रहण समारोह में प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कहा 2023 में झूठी भूपेश सरकार को उखाड़ फेंकना है।
Published: 24 Jan 2021, 10:18 PM IST
रायपुर। छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश संयोजक के पदभार ग्रहण समारोह का आयोजन रविवार को रायपुर स्थित भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में किया गया। कार्यक्रम में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय, नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक सहित अन्य नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कहा कि 2023 विधानसभा चुनाव के लिए टीम तैयार की जा रही है। पार्टी, मोर्चा, प्रकोष्ठ सब मिलकर एक मजबूत टीम तैयार कर रहे हैं. 2023 में झूठा, लबरा सरकार को उखाड़ कर फेंकना है। कार्यकारिणी बहुत जल्दी बन जाएगी।
सीएम भूपेश बघेल ने बीजेपी के विरोध प्रदर्शन पर कहा कि भाजपा के जितने नेता प्रदर्शन करने उतरे थे, वह नकली किसान हैं। गमछा बांध लेने से कोई किसान नहीं हो जाता,भाजपा न्याय योजना का विरोध कर रही है। तो उन्हें इस योजना का लाभ नहीं लेना चाहिए।
विष्णुदेव साय के कांग्रेस से सवाल
भारतीय जनता पार्टी के बड़े नेताओं में किसने कितना धान बेचा है उसकी सूची कांग्रेस जारी कर रही है। 15 साल में जब बीजेपी ने बोनस दिया तब कांग्रेस के नेताओं ने भी धान बेचा, उसकी भी सूची जारी करनी चाहिए। बीजेपी के समय तो एक व्यवस्था थी, मुख्यमंत्री एक बटन दबा के कौन कितना ध्यान बेचा है, यह जान लेते थे। उसे भी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बंद कर दिया है।
अब पाइए अपने शहर ( Raipur News in Hindi) सबसे पहले पत्रिका वेबसाइट पर | Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें Patrika Hindi News App, Hindi Samachar की ताज़ा खबरें हिदी में अपडेट पाने के लिए लाइक करें Patrika फेसबुक पेज