रायपुर

प्रदेश सरकार के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

बठेना गांव में अनुसूचित जाति के एक ही परिवार के 5 सदस्यों के रहस्यमयी मौत पर छत्तीसगढ़ सरकार के उदासीन रवैया को लेकर बुधवार को तहसील मुख्यालय मैनपुर में भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया।

रायपुरMar 18, 2021 / 06:06 pm

dharmendra ghidode

प्रदेश सरकार के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

मैनपुर. भारतीय जनता पार्टी प्रदेश संगठन के आह्वान व जिला संगठन के निर्देशानुसार पाटन विधानसभा क्षेत्र के बठेना गांव में अनुसूचित जाति के एक ही परिवार के 5 सदस्यों के रहस्यमयी मौत पर छत्तीसगढ़ सरकार के उदासीन रवैया को लेकर बुधवार को तहसील मुख्यालय मैनपुर में भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर अपराधों को बढ़ावा देने व निरंकुशता का आरोप लगाते स्थानीय जिड़ार चौक में नारेबाजी कर जोरदार प्रदर्शन किया। भाजपा जिला उपाध्यक्ष योगेश शर्मा ने कहा प्रदेश की भूपेश सरकार छत्तीसगढ़ में बढ़ते अपराधों को लेकर निरंकुश हो गई है। भूपेश बघेल को आमजनता पर घटित अपराधों से कोई सरोकार नहीं है। भूपेश बघेल के राज में लोग पीडि़त व प्रताडि़त हैं। मुख्यमंत्री के गृह क्षेत्र पाटन की घटना में न्याय नहीं मिलने पर 21 मार्च को जिला स्तरीय इस अवसर पर प्रमुख रूप से भाजपा जिला उपाध्यक्ष योगेश शर्मा, मंडल अध्यक्ष दुलार सिन्हा, जिला कार्यकारिणी सदस्य दिनेश (बब्बी) सचदेव, महामंत्री मनोहर बघेल, दिलीप साहू, भाजयुमो अध्यक्ष महेश कश्यप, रामस्वरूप साहू, मोहित द्विवेदी, महेन्द्र सोनी, राजेन्द्र तिवारी, बाबूलाल साहू, राकेश दुबे, मनोज निर्मलकर, महिला मोर्चा अध्यक्ष कुमारी बाई पटेल, सरिता सेन, नंदिनी नेताम, शकुन्तला रामटेके, सुभद्रा सोनवानी, शांति जगत, गौरी पटेल, रूखमणी साहू, संतोष यादव, हरीश यादव, रोहित नायक, लक्ष्मण ध्रुव, आभाष निषाद आदि उपस्थित रहे।

कांग्रेस की सरकार प्रदेश में आमजनता को नहीं दे पा रही न्याय : दुलार सिन्हा
भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष दुलार सिन्हा ने कहा कि कांग्रेस की सरकार प्रदेश में आमजनता को न्याय नहीं दे पा रही है छत्तीसगढ़ मे अपराधों का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। भूपेश बघेल के निर्वाचित गांव पाटन में ही अनुसूचित जाति के एक परिवार के पांच सदस्यों का रहस्यमयी ढंग से मौत हो गई है, लेकिन सरकार इस मामले को संज्ञान मे नहीं ले रही है। इस सरकार के खिलाफ भाजपा निरंतर सड़क की लड़ाई लड़ेगी। महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष कुमारी बाई पटेल, मनोहर बघेल, भाजयुमो अध्यक्ष महेश कश्यप ने भी संबोधित किया।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.