scriptलॉकडाउन से पहले शुरू हुई कालाबाजारी, कलेक्टर ने बनाई जांच टीम | Black marketing started before lockdown collector made investigation | Patrika News

लॉकडाउन से पहले शुरू हुई कालाबाजारी, कलेक्टर ने बनाई जांच टीम

locationरायपुरPublished: Sep 21, 2020 09:13:24 am

Submitted by:

Bhawna Chaudhary

लॉकडाउन लगने से पहले लोग दैनिक उपयोग की वस्तुएं खरीदने के लिए बाजारों में टूट पड़े। कई जगह से खाद्य वस्तुएं अधिक दाम में बेचने की सूचनाएं भी प्रशासन तक पहुंची।

रायपुर. लॉकडाउन लगने से पहले लोग दैनिक उपयोग की वस्तुएं खरीदने के लिए बाजारों में टूट पड़े। कई जगह से खाद्य वस्तुएं अधिक दाम में बेचने की सूचनाएं भी प्रशासन तक पहुंची। इसके बाद कलेक्टर ने खाद्य विभाग के अधिकारियों की टीम को कालाबाजारी करने वालों पर कार्रवाई करने के लिए तैनात कर दिया है। एक सप्ताह के लॉकडाउन में इस बार सभी जरूरी चीजों की खरीदी-बिक्री पर रोक लगा दी गई है। यहां तक कि लोगों को सब्जियां भी नहीं मिल पाएंगी। ऐसे में लोग बाजार में खरीदी के लिए टूट पड़े। किराना, राशन और सब्जी दुकानों में जमकर भीड़ देखने को मिली।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो