scriptCM के दौरे से पहले हुआ ब्लास्ट, चपेट में आए जवान की हालत गंभीर | Blast happened before CM's visit, condition of injured jawan is critic | Patrika News

CM के दौरे से पहले हुआ ब्लास्ट, चपेट में आए जवान की हालत गंभीर

locationरायपुरPublished: Oct 07, 2022 06:29:29 pm

Submitted by:

Abhinav Murthy

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज एक दिवसीय बस्तर दौरे पर थे। उनके कांकेर पहुँचने के पहले नक्सलियों ने IED ब्लास्ट किया, जिससे BSF जवान घायल हो गया।

photo_6197418962820641175_y.jpg

कांकेर। जिले में कुछ ही देर में मुख्यमंत्री का दौरा होने वाला था लेकिन उससे पहले ही माओवादियों ने IED ब्लास्ट कर दिया। जिसके कारण BSF का एक जवान घायल हो गया जिसे तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बता दे की मुख्यमंत्री भूपेश बघेल फिलहाल एक दिवसीय बस्तर दौरे में हैं और मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री बघेल कुछ ही देर में कांकेर के लिए निकलेंगे। कांकेर में भी विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। फिलहाल जिले के अंदरूनी इलाकों में पुलिस ने सर्चिंग बढ़ा दी है।

जवान को भर्ती करने ले जा रहे थे
दरअसल कोयलीबेड़ा इलाके में स्थित BSF 30 BN कैंप का एक जवान कुछ दिनों से काफी बीमार चल रहा था। जिसे जिला अस्पताल ले जाने के लिए जवान उसे ले कर निकले थे। लेकिन इसी बीच जब बाकी जवान सर्चिंग करते-करते चल रहे थे तो, जवान धर्मेंद्र कुमार का पैर प्रेशर IED में जा लगा, जिससे इलाके में जोरदार धमाका हुआ और बता दे की धमाका इतना जोरदार था की जवान अपनी जगह से उछाल कर कई दूर जा गिरा। जिसके बाद बाकी जवानो ने धमेंद्र को उठा कर जिला अस्पताल भर्ती कराया साथ में बीमार जवान को भी भर्ती कराया। मिली जानकारी के अनुसार फिलहाल जवान की हालत थोड़ी गंभीर है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो