scriptबॉलीवुड सिंगर सुमेधा से मिलकर रो पड़ी रायपुर की कॉलेज गर्ल, जानिए क्यों | Bollywood singer Sumedha karmahe at raipur | Patrika News

बॉलीवुड सिंगर सुमेधा से मिलकर रो पड़ी रायपुर की कॉलेज गर्ल, जानिए क्यों

locationरायपुरPublished: Oct 18, 2019 12:14:24 am

Submitted by:

Tabir Hussain

डीबी गर्ल्स कॉलेज पहुंच छात्राओं से रूबरू हुईं सुमेधा कर्महे

बॉलीवुड सिंगर सुमेधा से मिलकर रो पड़ी रायपुर की कॉलेज गर्ल, जानिए क्यों

बॉलीवुड सिंगर सुमेधा से मिलकर रो पड़ी रायपुर की कॉलेज गर्ल, जानिए क्यों

ताबीर हुसैन @ रायपुर. बॉलीवुड सिंगर सुमेधा कर्महे को सामने पाकर एक युवती के आंसू बहने लगे। युवती इतनी भावुक हो गई कि खुद को रोक नहीं पाई। सुमेधा ने उसे गले लगा लिया। यह नजारा कालीबाड़ी स्थित डीबी गर्ल्स कॉलेज का है। सुमेधा कॉलेज में प्लास्टिक के खिलाफ अवेयरनेस कार्यक्रम में शामिल होने आईं थीं। सुमेधा संग सेल्फी लेने के लिए गल्र्स क्रेजी हो चुकी थीं। कार्यक्रम के बाद बीए फाइनल ईयर की सविता कुर्रे जब सुमेधा से मिली तो फफक पड़ीं। बताया गया कि सविता 3 दिन से सुमेधा के रायपुर आने का बेसब्री से इंतेजार कर रही थी। जब मिलीं तो भावनाएं उमड़ पड़ीं। मालूम हो कि बॉलीवुड में अपनी पहचान बना चुकी राजनांदगांव की सुमेधा कर्महे इन दिनों क्यूं खफा हो एल्बम को लेकर सुर्खियों में हैं। सिने जगत में प्ले बैक करते उन्हें 11 साल हो गए हैं। फिल्म तहान में सोलो सॉन्ग का सफर आगे बढ़ता गया और अब सुमेधा डिफरेंट थीम पर भी गाने लगी हैं। डीबी गल्र्स कॉलेज में नो सिंगल यूज प्लास्टिक अभियान में शामिल होने आईं सुमेधा ने पत्रिका से खास बातचीत में बताया कि वे छत्तीसगढ़ी फोक आर्टिस्ट के साथ कोलाइब्रेट करना चाहती हैं। वे मानती हैं कि गायकी तभी सफल है जब आपमें विविधता हो। पिछले दो महीनों से मैं इंडिपेंडेंट म्यूजिक पर ज्यादा काम कर रही हूं। उन्होंने कहा कि मैं चाहती हूं कि छत्तीसगढ़ की संस्कृति को आगे लेकर जाऊं। इसलिए मैं यहां के आर्टिस्ट से कोलाइब्रेट की तैयारी में हूं। जो अच्छा लगे, उसी पर हों फोकस्ड जो चीज आपको सबसे ज्यादा खुश रख पाती है या अच्छी लगती है उसी पर फोकस्ड होना चाहिए। लगातार प्रैक्टिस भी जरूरी है। सबका अलग-अलग एम होता है। किसी को बॉलीवुड में गाना है तो कोई क्लासिकल या गजल गाना चाहता है। मैं जब मुंबई गई तो ऑप्शन कई थे लेकिन मैंने सिंङ्क्षगग पर ही कंसर्टेट किया।
बॉलीवुड सिंगर सुमेधा से मिलकर रो पड़ी रायपुर की कॉलेज गर्ल, जानिए क्यों

सीखें और बहुत सुनें

जो युवा सिंगिंग की दुनिया में आना चाहते हैं उनके लिए सुमेधा ने कहा कि बहुत सुनें फिर सीखें और लगातार प्रैक्टिस करते रहें। जितना ज्यादा सुनेंगे उतनी समझ बढ़ेगी। जितना रियाज होगा उतना निखार आएगा। आने वाले प्रोजेक्ट के सवाल पर सुमेधा ने कहा कि बॉलीवुड में जब तक फिल्म रिलीज हो न जाए कोई भी सिंगर प्रोजेक्ट को लेकर बोल नहीं सकता। क्योंकि रिलीज के एक दिन पहले आपकी आवाज रिप्लेस हो जाती और कोई दूसरा उसे गा लेता। इसलिए रिलीज के बाद ही कुछ बोलना ठीक है। हालांकि जल्द ही आप आने वाली फिल्मों में मुझे सुन पाएंगे।
बॉलीवुड सिंगर सुमेधा से मिलकर रो पड़ी रायपुर की कॉलेज गर्ल, जानिए क्यों

टर्निंग प्वाइंट

सुमेधा ने कहा कि छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव से स्कूली पढ़ाई के बाद कॉलेज की पढ़ाई के लिए वह चंडीगढ़ चली गई। लुधियाना में उन्होंने सारेगामा के दो ऑडिशन दिए। फाइनल ऑडिशन मुम्बई में था, लेकिन उसी दरम्यान उनके फाइनल इयर के एग्जाम्स भी आ गए। घर पर बात की तो मां ने ऑडिशन देने के लिए हामी भरी। मुम्बई जाकर ऑडिशन दिया और सारेगामा में सेलेक्ट होकर टॉप 5 तक पहुंची। सुमेधा बताती है कि यही टर्निंग पॉइंट था, यहीं से कॅरियर चल पड़ा। तीन साल की उम्र से स्टेज परफॉर्मेंस कर रही है। 14 साल की उम्र में ओपी नैयर से उनके गाने के लिए सारेगामा के शो में अवार्ड मिला था।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो